Home उत्तराखंड न्यूज़ एलओसी पर शहीद BSF के सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल को उत्तराखंड ने दी भावभीनी विदाई
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

एलओसी पर शहीद BSF के सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल को उत्तराखंड ने दी भावभीनी विदाई

बीएसएफ की तोपखाना यूनिट में तैनात राकेश डोभाल शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में शहीद हो गए थे। सोमवार सुबह आठ बजे बीएसएफ के जवान शहीद राकेश डोभाल के पार्थिव शरीर को लेकर उनके गंगा नगर गणेश विहार स्थित आवास पहुंचे।

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए ऋषिकेश के लाल शहीद राकेश डोभाल को समूचे उत्तराखंड ने सोमवार को भावभीनी विदाई दी। पूर्णानंद घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ बीएसएफ के शहीद सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल का अंतिम संस्कार किया गया। 39 वर्षीय राकेश डोभाल 2004 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे।

 

बीएसएफ की तोपखाना यूनिट में तैनात राकेश डोभाल शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में शहीद हो गए थे। सोमवार सुबह आठ बजे बीएसएफ के जवान शहीद राकेश डोभाल के पार्थिव शरीर को लेकर उनके गंगा नगर गणेश विहार स्थित आवास पहुंचे। शहीद के घर पर सुबह से ही परिजनों और आसपास के नागरिकों की भारी भीड़ थी।

शहीद का पार्थिव शरीर घर पर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शहीद बेटे का पार्थिव शरीर देखकर मां विमला देवी और पत्नी संतोषी बेसुध हो गई। शहीद राकेश डोभाल को 10 वर्षीय बेटी मौली ने जय हिंद का नारा लगाकर सैल्यूट किया। कुछ देर के लिए शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए घर पर ही रखा गया। उत्तराखंड सरकार में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे शहीद राकेश डोभाल को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे और शहीद की पार्थिव देह को कंधा दिया। इस दौरान ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं भी मौजूद थीं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...