Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून सुलग रहे उत्तराखंड के जंगल, सीएम तीरथ सिंह रावत ने लोगों से मांगी यह मदद
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

सुलग रहे उत्तराखंड के जंगल, सीएम तीरथ सिंह रावत ने लोगों से मांगी यह मदद

उत्तराखंड के जंगलों में कई जगहों पर आग लगी हुई है। पिछले 48 घंटों में अभियान तेज हुआ है। भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर भी टिहरी गढ़वाल के कोटी कॉलोनी इलाके में पहुंच गया। पास के जंगलों में आग बुझाने का काम भी हेलिकॉप्टर के जरिए शुरू हो गया है।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चल रहा है। केंद्र सरकार ने भी संसाधन उपलब्ध कराए हैं। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनता से सहयोग मांगा है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार वनाग्नि को बुझाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, परंतु जनता का भी यह कर्तव्य है कि वे वनाग्नि की रोकथाम में सहयोग करें। मेरा अनुरोध है कि वनों में जलती बीड़ी, सिगरेट या माचिस की तीली न फेंकें। साथ ही खेत-खलिहानों में अपशिष्ट जलाते समय भी विशेष सावधानी बरतें।
सीएम ने आगे कहा कि जंगल में आग से वन्य जीव ही नहीं, जनजीवन भी प्रभावित होता है। यदि आपको वनाग्नि दिखाई देती है तो तुरंत निकटतम वन चौकी या क्रू स्टेशन पर सूचित करें। आप टोल फ्री नं. 1800-180-4141 पर भी इसकी सूचना दे सकते हैं।

आपको बता दें कि प्रदेश में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा दो हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराए गए हैं। एनडीआरएफ की टीमें भी प्रदेश में मदद के लिए आई हैं। आज यानी 5 अप्रैल को सुबह तक करीब 1300 हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गए हैं। 4 लोगों की मौत हो गई है और वन्यजीवों को काफी नुकसान हुआ है।

सीएम रावत ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जरूरत के अनुरूप हरसम्भव सहायता का भी भरोसा दिया है। संवेदनशीलता को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक के निर्देश दिए हैं। प्रदेश भर में तैनात किए गए फायर वॉचर्स को भी जंगलों पर 24 घंटे निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...