Home उत्तराखंड न्यूज़ नैनीताल उत्तराखंड महोत्सवः सीएम धामी ने की हल्द्वानी में आईटी अकादमी स्थापित करने की घोषणा
नैनीतालउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड महोत्सवः सीएम धामी ने की हल्द्वानी में आईटी अकादमी स्थापित करने की घोषणा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल रोड स्थित शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां से सीएम धामी मिनी स्टेडियम हल्द्वानी पहुंचे, जहां पर उन्होंने वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य खाद्य योजना के तहत आवंटित होने वाले खाद्यान्न पर प्रदेश के राशन विक्रेताओं का लाभांश 18 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति कुंतल करने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है। पीएम मोदी के विजन 2025 को लेकर उत्तराखंड सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस दशक की शुरुआत में विकास की जो रफ्तार हमने पकड़ी है, उसको हम पूर्ण रूप से गतिमान रखेंगे और उत्तराखंड को एक आदर्श मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिनी हल्द्वानी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को दौरान यह बातें कहीं।

सबसे पहले, सीएम धामी ने नैनीताल रोड स्थित शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां से सीएम धामी मिनी स्टेडियम हल्द्वानी पहुंचे, जहां पर उन्होंने वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य खाद्य योजना के तहत आवंटित होने वाले खाद्यान्न पर प्रदेश के राशन विक्रेताओं का लाभांश 18 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसी तरह राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी उनके बोर्ड के अनुमोदन के उपरांत 17 से 28 प्रतिशत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मिशन ब्लैकटाप के अंतर्गत प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मिशन मोड मे कार्य किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए इस मिशन की घोषणा की गई है। उन्होंने हल्द्वानी में आईटी अकादमी शुरू करने की घोषणा की जिसकी स्थापना उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में होगी। इसके साथ ही मिनी स्टेडियम हल्द्वानी मे दर्शक दीर्घा में टीन शेड लगाने और बलूटी गांव सड़क मार्ग स्व. नारायण दत्त तिवारी के नाम रखने की घोषणा की।

सीएम धामी ने सभी को राज्य स्थापना की बधाई देते हुए उत्तराखंड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों व आंदोलनकारियों को नमन किया। धामी ने कहा कि हमारा राज्य अतुलनीय प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक आपदाएं भी समय-समय पर हमारी परीक्षा लेती रहती हैं। पिछले दिनों अतिवृष्टि के कारण आई आपदा इसका एक उदाहरण है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। उन्होंने दैवीय आपदा में जान गंवानों वालों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त करते हुए कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि संबंधित परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने आपदा के समय आगे रहकर लोगों की मदद करने के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, जिला प्रशासन, स्वयं सेवकों आदि सभी की सराहना की।

उन्होंने कहा कि जब मैं जीवन के 21वें वर्ष में था तो अपने भविष्य और राष्ट्र के लिए सपने देखता था। उसी तरह आज इस प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में हम सभी 21 वर्ष के युवा उत्तराखंड के लिए सपने देख रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि मैं एक ऐसे उत्तराखंड का सपना देख रहा हूं जहां सभी लोग सुखी हों, स्वस्थ हों और मंगल के साक्षी बनें और किसी को भी दुख का भागी ना बनना पड़े। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश को बनाने में हमारी मातृशक्ति की कितनी बडी भूमिका रही है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। मैं अपने इस प्रदेश की मातृशक्ति को भी प्रणाम करता हूं। धामी ने कहा कि हमने आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को मजबूती के लिए 118 करोड़ का कोविड राहत पैकेज जारी कर दिया है, जिससे 7.5 लाख महिलाओं को सीधा लाभ पहुचेगा।

उन्होंने कहा कि कार्बेट पार्क में अब तक युवा ही सफारी के दौरान पर्यटकों को गाइड करते थे लेकिन अब पार्क में महिलाएं भी पर्यटकों को सफारी कराते दिख रही हैं। वर्तमान में 8 महिला गाइड और 25 महिला ड्राइवर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक महिलाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ा जाए। महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा, मान सम्मान करने की प्रधानमंत्री की सोच और महिला सशक्तिकरण की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने विधवा, निशक्त, दिव्यांग महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगारी बनाने के लिए मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना शुरू की है। हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का शुभारम्भ किया है, तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार की राशि को बढ़ाकर 51 हजार कर दिया गया है। साथ ही नंदा गौरा योजना के तहत 2015 से 17 तक के वंचित रह गई 30 हजार बेटियों को योजना का लाभ देने के लिए 49 करोड की स्वीकृति दी है।

कार्यक्रम मे सम्बोधित करते हुए रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा हैं और उनके लिए तेजी से काम कर रहे हैं। भारत सरकार ने प्रदेश सरकार को 60 करोड़ की धनराशि सड़क के डामरीकरण के लिए जारी कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे देश और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में प्रदेश सुरक्षित है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...