Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य सचिव, सीएम धामी ने दी मंजूरी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य सचिव, सीएम धामी ने दी मंजूरी

उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव कौन होगा, इस पर बना सस्पेंस खत्म हो चुका है और अब प्रदेश की नई मुख्य सचिव राधा रतूड़ी होंगी। गौरतलब रहे कि 31 जनवरी को प्रदेश के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी देख रहे डॉ. सुखबीर सिंह संधू का सेवा विस्तार खत्म हो रहा है। इससे पहले प्रदेश को पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के रूप में मिल रही है। राधा रतूड़ी की गिनती ईमानदार अफसरों में होती है।

उत्तराखंड की नई मुख्य सचिव बनने वाली राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह प्रदेश में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। इस समय राधा रतूड़ी अपर मुख्य सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही है। उनको मुख्य सचिव बनाने के पीछे वजह यह भी है कि राज्य में सीनियर आईएएस अधिकारियों में वह डॉ. एसएस संधू के बाद दूसरे नंबर पर आती हैं।

उत्तराखंड राज्य का अस्तित्व नवंबर 2000 में आया था। तब से आज तक इस पद पर कोई महिला अधिकारी इस शीर्ष प्रशासनिक पद पर नहीं पहुंच पाई थी। अब इतने सालों बाद राधा रतूड़ी के रूप में उत्तराखंड को पहली महिला मुख्य सचिव मिली है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...