Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ Video: उत्तराखंड में चमोली में ग्लेशियर टूटा, भारी तबाही की आशंका
उत्तराखंड न्यूज़चमोली

Video: उत्तराखंड में चमोली में ग्लेशियर टूटा, भारी तबाही की आशंका

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बड़ी आपदा की खबर आ रही है। जोशीमठ के नीती घाटी में ग्लेशियर के टूटने के बाद बड़े पैमाने पर तबाही की सूचना है। बताया जा रहा है कि ऋषिगंगा जलविद्युत परियोजना के एक हिस्से को काफी क्षति पहुंची है। एसडीआरएफ की टीमे मौके पर पहुंच गई हैं।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने ट्वीट कर बताया कि ज़िले से एक आपदा का समाचार मिला है। ज़िला प्रशासन, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन को इस आपदा से निपटने की आदेश दे दिए हैं। किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान ना दें । सरकार सभी ज़रूरी कदम उठा रही है।

 

एक अन्य ट्वीट में सीएम रावत ने लोगों से संयम बरतने की अपील की ही। उन्होंने बताया कि एहतियातन भागीरथी नदी का फ्लो रोक दिया गया है। अलकनंदा का पानी का बहाव रोका जा सके इसलिए श्रीनगर डैम तथा ऋषिकेष डैम को खाली करवा दिया है। SDRF अलर्ट पर है। मेरी आपसे विनती है अफवाहें न फैलाएं। सरकारी प्रमाणिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें। मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं।

डीआईजी गढ़वाल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तपोवन रैणी क्षेत्र में ग्लेशियर आने के कारण ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को काफी क्षति पहुंची है, जिससे नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने अलकनंदा नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील है जल्दी से जल्दी सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं|

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles