Home उत्तराखंड न्यूज़ उपनल कर्मचारियों की समस्याएं हल करने को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उपसमिति गठित
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उपनल कर्मचारियों की समस्याएं हल करने को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उपसमिति गठित

अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, सैनिक कल्याण विभाग, उत्तराखंड शासन इस उपसमिति में सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा प्रमुख सचिव न्याय, सचिव वित्त, सचिव कार्मिक, प्रबन्ध निदेशक उपनल, निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उत्तराखंड शासन सदस्य के तौर पर शामिल रहेंगे।

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण लिमिटेड यानी उपनल के कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण और समय-समय पर परीक्षण के लिए मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में एक उपसमिति का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर यह समिति बनाई गई है।

अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, सैनिक कल्याण विभाग, उत्तराखंड शासन इस उपसमिति में सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा प्रमुख सचिव न्याय, सचिव वित्त, सचिव कार्मिक, प्रबन्ध निदेशक उपनल, निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उत्तराखंड शासन सदस्य के तौर पर शामिल रहेंगे। इसके साथ ही उक्त उपसमिति में प्रायोजित उपनल कर्मचारी महासंघ के 02 पदाधिकारियों को भी सम्मिलित किया जाएगा। उन्हें अलग से सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आमंत्रित किया जाएगा।

यह भी देखें – CM तीरथ, पूर्व सीएम रावत भी कोरोना पॉजिटिव, क्या नन्हें बच्चों के लिए स्कूल खोलने का जोखिम उठाएगी सरकार?

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि उपनल कार्मिकों का राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यथासंभव उनके हित सुनिश्चित किए जाएंगे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार का पूरा प्रयास है कि उपनलकर्मियों की सेवा शर्तो में सुधार हो। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार कृत संकल्प है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...