Home उत्तराखंड न्यूज़ त्रिवेंद्र सिंह सरकार ने देशभर के यात्रियों के लिए चारधाम यात्रा खोली, शर्तें पूरी करनी होंगी
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

त्रिवेंद्र सिंह सरकार ने देशभर के यात्रियों के लिए चारधाम यात्रा खोली, शर्तें पूरी करनी होंगी

चारधाम जाने वाले यात्रियों के लिए इसके लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। इसके बाद बोर्ड की ओर से पास जारी होंगे। यात्रियों को 72 घंटे के भीतर कराई गई कोरोना जांच की रिपोर्ट देनी होगी।

त्रिवेंद्र सिंह सरकार ने चारधाम यात्रा को देशभर के श्रद्धालुओं को खोलने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। चारधाम जाने वाले यात्रियों के लिए इसके लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। इसके बाद बोर्ड की ओर से पास जारी होंगे। यात्रियों को 72 घंटे के भीतर कराई गई कोरोना जांच की रिपोर्ट देनी होगी। अगर रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है तो श्रद्धालु को गाइडलाइन के अनुरूप क्वारंटाइन होना होगा। इसके साथ ही क्वारंटाइन सेंटर से अवधि पूरी करने का प्रमाणपत्र भी देना होगा। श्रद्धालुओं को अपना पहचानपत्र भी देना होगा। साथ राज्य में प्रवेश करने के बाद अपना वास्तवकि पहचान पत्र साथ रखना होगा।

धार्मिक स्थलों को खोलने की छूट मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के संबंध में निर्णय लेने का जिम्मा उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को सौंप दिया था। इसमें उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को यात्रा करने की इजाजत दे दी गई थी। पहले चरण में देवस्थानम बोर्ड ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के निवासियों को दर्शन की इजाजत दी। एक जुलाई से राज्यवासियों को पंजीकरण के जरिये चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा इजाजत दे दी गई। इसमें कोविड-19 से बचाव के लिए सुरक्षित शारीरिक दूरी, मास्क का अनुपालन किया जा रहा है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...