उत्तराखंड के राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने इस समीक्षा बैठक में कुलपतियों को बेस्ट प्रैक्टिस साझा करने सहित आपसी समन्वय के लिए एमओयू करने हेतु निर्देशित किया।
राज्यपाल ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा “राज्य के विश्वविद्यालयों द्वारा अकादमिक ज्ञान, अनुसंधान तथा टेक्नोलॉजिकल रिसर्च को जमीनी स्तर पर उतारा जाना आवश्यक है। राज्य में रिवर्स पलायन, महिला सशक्तीकरण, आर्गेनिक फार्मिंग के क्षेत्र में हो रहे अच्छे प्रयासों को जनक्रान्ति में बदलना होगा। हमें मात्र कुछ उदाहरणों से संतुष्ट नही होना है। विश्वविद्यालय राज्य में युवाओं के माध्यम से सोच विचार के क्षेत्र में गेम चेंजर की भूमिका निभा सकते हैं। भविष्य में एक आर्टिफीशियल इनटेलीजेंस एप्प विकसित किया जायेगा, जिसमें राज्य के सभी विश्वविद्यालयों की जानकारी उपलब्ध होगी। शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थी केन्द्रित होनी चाहिए, छात्रों का सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार ही हमारा ध्येय वाक्य होना चाहिए।”
आज राजभवन में समस्त राज्य विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक में कुलपतियों को बेस्ट प्रैक्टिस साझा करने सहित आपसी समन्वय के लिए एमओयू करने हेतु निर्देशित किया। राज्य के विश्वविद्यालयों द्वारा अकादमिक ज्ञान, अनुसंधान तथा #Technological #Research को जमीनी स्तर पर उतारा जाना आवश्यक है। pic.twitter.com/XiVh5xu85Z
— LT GEN GURMIT SINGH, PVSM, UYSM, AVSM, VSM (Retd) (@LtGenGurmit) April 20, 2022


Leave a comment