Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025: ‘विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड जरूरी’ — केंद्रीय गृह मंत्री
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बरसरोकार

उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025: ‘विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड जरूरी’ — केंद्रीय गृह मंत्री

उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव - 2025 का भव्य आयोजन राज्य सरकार की निवेश आधारित रणनीति के सफल क्रियान्वयन का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक लाख करोड़ रुपये की निवेश ग्राउंडिंग को उत्तराखंड सरकार की 'पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता' का प्रमाण बताया।

अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दिसंबर 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में किए गए समझौतों में से एक लाख करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारकर असाधारण कार्य किया है। इस निवेश से 81,000 प्रत्यक्ष रोजगार और अनुमानित ढाई लाख अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड की नई पहचान

गृह मंत्री ने उत्तराखंड को ‘आध्यात्मिक चेतना की भूमि’ बताते हुए कहा कि यहां की नदियां आधे भारत को जीवन देती हैं। उन्होंने धामी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि छोटे शहरों तक उद्योग फैलाना और पारिस्थितिकी के साथ संतुलन बनाते हुए निवेश आकर्षित करना एक दूरदर्शी नीति का हिस्सा है।

मोदी सरकार का विकास मॉडल

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, 16 करोड़ घरों में नल से जल, 13 करोड़ को मुफ्त एलपीजी, और 4 करोड़ को पक्के मकान मिले हैं।

केंद्र की भरपूर सहायता

गृह मंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में उत्तराखंड को 1,86,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता मिली है। जो पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में चार गुना अधिक है। इसके अतिरिक्त सड़कों, रेल, एयरपोर्ट्स और रोपवे प्रोजेक्ट्स में भी विशेष निवेश किया गया है।

उत्तराखंड को विशेष प्राथमिकता

अमित शाह ने कहा, ‘विकसित भारत का सपना विकसित उत्तराखंड के बिना पूरा नहीं हो सकता।’ उन्होंने कहा कि पर्यटन, आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और जैविक खेती उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेंगे। धामी सरकार की एमएसएमई, स्टार्टअप और फिल्म नीति की भी उन्होंने सराहना की।

कार्यक्रम में निवेशकों का उत्साह देखने लायक था। राज्य सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उत्तराखंड न केवल आध्यात्मिक केंद्र है, बल्कि आर्थिक रूप से भी नए भारत की दिशा में अग्रसर एक मजबूत स्तंभ बन चुका है।

उद्यमिता और जनभागीदारी का उत्सव

उत्तराखंड में आयोजित निवेश उत्सव-2025 के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य ने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को धरातल पर उतार कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव केवल आर्थिक निवेश नहीं, बल्कि समावेशी विकास, उद्यमिता और जनभागीदारी का उत्सव है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक 1342 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हो चुका है। सरकार की 30 से अधिक औद्योगिक, स्टार्टअप और लॉजिस्टिक नीतियों के माध्यम से निवेश को गति मिली है। उन्होंने बताया कि काशीपुर, सितारगंज और पंतनगर में औद्योगिक क्लस्टर विकसित हो रहे हैं और खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी भी बनाई जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...