Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ VIDEO: कोरोना की तीसरी लहर आई तो सीएम आवास भी बनेगा कोविड केयर सेंटर, तीरथ सिंह का ऐलान
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

VIDEO: कोरोना की तीसरी लहर आई तो सीएम आवास भी बनेगा कोविड केयर सेंटर, तीरथ सिंह का ऐलान

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर भले ही अब कम होने लगा हो लेकिन तीसरी लहर की आशंका बरकरार है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। यही वजह है कि कोविड को लेकर तैयारियों को और पुख्ता किया जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि अगर राज्य कोरोना की तीसरी लहर से प्रभावित होता है तो मुख्यमंत्री आवास को भी कोविड केयर सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, #COVID19 की संभावित तीसरी लहर के लिए हमारी सरकार ने इतनी तैयारियां कर ली हैं कि इस पर काबू पाने में हमें कोई दिक्कत नहीं होगी। मैं अपना मुख्यमंत्री आवास भी कोविड के लिए तैयार करने जा रहा हूं। जनता जनार्दन की सेवा के लिए जो भी त्याग संभव हो, उसे मैं निश्चित तौर पर करूंगा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक कार्यक्रम के दौरान खुद इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारियों के मद्देनजर सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में सरकार संभावित लहर को देखते हुए अपनी तैयारियों के रूप में विभिन्न सेंटर्स भी बना रही है। सीएम आवास को भी कोविड केयर सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री आवास लंबे समय से खाली पड़ा है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास को खाली करने के बाद से ही इस आवास पर तीरथ सिंह रावत नहीं गए हैं। लिहाजा खाली पड़े मुख्यमंत्री आवास को अब कोविड केयर सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा। ताकि इस आलीशान बंगले का इस्तेमाल किया जा सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...