21 दिन का लॉकडाउनः मिलिए देवभूमि उत्तराखंड के ‘देवदूतों’ से

21 दिन का लॉकडाउनः मिलिए देवभूमि उत्तराखंड के ‘देवदूतों’ से

कोरोना वायरस के संक्रमण के भारी खतरे के बावजूद अपनी जिम्मेदारी को खूबसूरत ढंग से निभा रहे उत्तराखंड पुलिस के जवानों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर लोग उन्हें ‘देवभूमि के देवदूत’ कह रहे हैं।

देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन है। आम नागरिकों को सड़कों पर जाने की मनाही है। कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले, लिहाजा हर जरूरी ऐहतियात बरती जा रही है। कई जगह पुलिस को उत्साही और लॉकडाउन को तोड़ रहे लोगों पर सख्ती भी करनी पड़ रही है। देवभूमि उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है। राज्य में भले ही कोरोना के संक्रमण के 4 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है, लेकिन वायरस को फैलने से रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाए गए हैं।

लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड में पुलिस का एक दूसरा चेहरा दिख रहा है। यह पुलिस का वह मानवीय पहलू है, जो उसकी प्रचलित छवि के एकदम उलट है। आम धारणा यह होती है कि पुलिस कठोर होती है। लेकिन उत्तराखंड पुलिस के जवान लॉकडाउन के दौरान एक नए ही अवतार में नजर आ रहे हैं। यह है जरूरतमंदों के मददगार। वे लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए हरसंभव उपाय कर रहे हैं। गरीबों को खाना खिला रहे हैं, बीमारों को दवा पहुंचा रहे हैं। संक्रमण के भारी खतरे के बावजूद अपनी जिम्मेदारी को खूबसूरत ढंग से निभा रहे हैं। यही वजह है कि कुछ लोग मददगार पुलिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर उन्हें ‘देवभूमि के देवदूत’ भी कह रहे हैं।

अल्मोड़ा में गरीबों के लिए लगाया मैस

 

सांस्कृतिक नगरी कहे जाने वाले अल्मोड़ा में उत्तराखंड पुलिस के इस चेहरे की हर तरफ चर्चा हो रही है। यहां पुलिस मैस में गरीब और असहाय लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है। पुलिस लॉकडाउन का मुस्तैदी से पालन करा रही है, साथ ही गरीबों को खाना भी खिला रही है।

देहरादून में दवा की होम डिलीवरी

 

उत्तराखंड में लॉकडाउन की घोषणा करते समय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था कि सरकार जरूरत के हर सामान की होम डिलीवरी कराएगी। उत्तराखंड पुलिस के जवान मुख्यमंत्री के इस कथन को सही साबित कर रहे हैं। देहरादून में नेहरू कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला ने जब अपनी बीपी की दवा के लिए कॉल किया तो पुलिस सब इंस्पेक्टर दिलबर सिंह नेगी ने घर जाकर महिला को वह दवा पहुंचाई। पुलिस की इस आत्मीयता से महिला गदगद दिखी।

यह भी देखें –  फीस के लिए दबाव बना रहे थे निजी स्कूल, सरकार ने लगाई तत्काल रोक

हरिद्वार में आईआरबी के जवानों का सामूहिक किचन

 

लॉकडाउन के दौरान हरिद्वार में आईआरबी के जवान सामूहिक किचन लगाकर गरीबों और असहायों को खाना खिला रहे हैं। पुलिस के गरीबों को खाना खिलाने के वीडियो उत्तराखंड पुलिस के ट्विटर हैंडिल से भी साझा किए गए हैं।

ऐसी ही एक तस्वीर टनकपुर से भी सामने आई। लॉकडाउन के बीच टनकपुर में बेसहारा बुजुर्ग महिला की मदद को पुलिस के जवान बिहारी_लाल आगे आए। बेसहारा बुजुर्ग महिला के लिए खाने की व्यवस्था की और उन्हें विश्वास दिलाया कि हर दिन खाना पुलिस की मैस से खिलाया जाएगा।

दरअसल, पुलिस को स्पष्ट निर्देश हैं कि लॉकडाउन के दौरान लोगों के प्रति मददगार और मानवीय दृष्टिकोण अपनाएं। इस दौरान पुलिस ज्यादती की शिकायतें नहीं आनी चाहिए। पुलिस को अपना संयम और सतर्कता बनाए रखनी है। डीआईजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार के मुताबिक, पुलिस की छवि सकारात्मक होनी चाहिए, क्योंकि ये सब जनता के लिए किया जा रहा है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this