Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ फीस के लिए दबाव बना रहे थे निजी स्कूल, सरकार ने लगाई तत्काल रोक
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

फीस के लिए दबाव बना रहे थे निजी स्कूल, सरकार ने लगाई तत्काल रोक

Uttarakhand Private school free related news by government

कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के बावजूद कुछ निजी स्कूलों का नए सत्र के लिए फीस वसूले जाने का दबाव बनाने की खबरों का उत्तराखंड सरकार ने संज्ञान लिया है। राज्य सरकार की ओर से अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव बनाने को अनुचित बताते हुए स्कूलों के खुलने तक फीस वसूली पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से सभी जिलाधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में संचालित सभी शिक्षण संस्थाएं अगले आदेश तक बंद की जा चुकी हैं। ऐसे में प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ गैर-सरकारी और निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर अगले सत्र की फीस जमा कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गिए उपायों के तहत पूरे राज्य में लॉकडाउन है, ऐसे में अभिभावकों पर इस तरह का दबाव बनान उचित नहीं है।

Uttarakhand Private school free related news by government

 

पत्र के मुताबिक, प्रदेश के सभी सीबीएसई, आईसीएसई, राज्य अथवा अन्य बोर्डों द्वारा संचालित एवं संबद्ध सभी शासकीय अथवा अशासकीय या निजी विद्यालयों द्वारा समस्त प्रकार का शुल्क लिए जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। स्थिति सामान्य होने पर ही फीस वसूलने की कार्रवाई की जाए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...