उत्तराखंड पुलिस की कोरोना फाइटर्स, किसी ने दिया खून तो किसी ने रोक दी शादी

उत्तराखंड पुलिस की कोरोना फाइटर्स, किसी ने दिया खून तो किसी ने रोक दी शादी

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान गरीबों और उन लोगों की परेशानी बढ़ गई है जो रोज कमाकर खाते थे। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस लगातार मदद पहुंचाने के काम में जुटी है। इस मदद में कोई रुकावट न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों ने अपनी शादी तक टाल दी।

देश इस समय कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है और इस जंग में हमारे योद्धा हैं- डॉक्टर, नर्स और पुलिसकर्मी। ‘ड्यूटी पहले’ के अपने फर्ज का पालन करते हुए सभी जी जान से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। कोई हफ्तों से घर नहीं गया तो कोई जाता है और गेट पर खाना खाकर लौट आता है क्योंकि यह डर बना रहता है कि कोरोना उनके घर में न घुस जाए। पिछले दिनों ऐसी कई तस्वीरें सामने आईं, जिसने इन ‘कोरोना वीरों’ के प्रति देशवासियों के सम्मान को और बढ़ा दिया।

उत्तराखंड पुलिस भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ इस मुश्किल घड़ी में गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद के लिए आगे आई है। पुलिस के जवान खाना बनाकर गरीबों को खिला रहे हैं तो किसी थाने के पूरे स्टाफ ने एक-एक परिवार की मुश्किलों को दूर करने की जिम्मेदारी ले ली है। अपने कर्तव्य को महत्वपूर्ण मानते हुए बागेश्वर की पुलिस उपाधीक्षक संगीता और रुद्रप्रयाग की महिला कांस्टेबल कविता ने अपनी शादी भी टाल दी और ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।

पुलिस के जवान अपनी हरसंभव कोशिश कर रहे हैं जिससे आम नागरिकों को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके। खाना खिलाने और दूसरी मदद के साथ पुलिसकर्मी लोगों की जान बचाने के लिए सहर्ष अपना खून भी दे रहे हैं। बागेश्वर में महिला SI निशा पाण्डेय को जब पता चला कि एक महिला को खून की जरूरत है तो उन्होंने फौरन अपना खून देने का फैसला किया।

उन्होंने प्रसव पीड़िता और उसके बच्चे की जान बचाई। खून चढ़ने के बाद महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। पुलिस स्टाफ और आसपास के लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस की ऐसी कई कहानियां हैं, जो न सिर्फ हमें प्रेरित कर रही हैं बल्कि यह संदेश भी दे रही हैं कि लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड पुलिस दोहरी भूमिका निभा रही है। एक कोरोना योद्धा के रूप में और दूसरा समाजसेवक के रूप में।

Please accept YouTube cookies to play this video. By accepting you will be accessing content from YouTube, a service provided by an external third party.

YouTube privacy policy

If you accept this notice, your choice will be saved and the page will refresh.

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this