Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 4873 पदों की भर्ती का कैलेंडर किया जारी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनसरोकार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 4873 पदों की भर्ती का कैलेंडर किया जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आज 17 विभागों में रिक्त 4852 पदों का भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 17 विभागों में 4873 पदों पर होने जा रही भर्तियों को लेकर परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह भर्तियां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा, विभिन्न विभागों में कर्मशाला अनुदेशक, व्यैक्तिक सहायक, संस्कृति विभाग, कनिष्ठ सहायक, सींचपाल, कार्यपर्यवेक्षक, राजस्व सहायक, नलकूप, चालक, पुलिस विभाग, जनजाति कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग, वन दरोगा, सहायक लेखाकर, वन आरक्षी, वाहन चालक की होनी है।

गौरतलब रहे कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 15 सितंबर से आवेदन से लेकर परीक्षा और परिणाम का शेड्यूल जारी करने का निर्णय लिया था। सरकार यूकेएसएसएससी, यूकेपीएससी, चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड आदि के मार्फत नौकरी दिलाने की प्रक्रिया में जुटी है। जिसमें पुलिस दरोगा के सैकड़ों पदों पर भी भर्ती की जानी है।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया था कि 17 विभागों से करीब 4873 से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती के अधियाचन स्वीकृत हुए हैं। आयोग ने इन रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है। साथ ही परीक्षा तिथि से लेकर परिणाम का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा संपादित की जा चुकी भर्ती तय शेड्यूल से रिकॉर्ड समय में संपन्न हुई हैं। आयोग का प्रयास रहता कि परीक्षा से लेकर परिणाम समय पर जारी हो।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...