इसके अलावा हमारे राज्य में चारधाम भी है जिसको देखने के लिए देश विदेश से अनेक श्रद्धालु यहां आते हैं। हमारे राज्य में पर्यटन की भी अनेक संभावनाएं है और उन पर अमल किया जाना जरूरी है।

उत्तराखंड पर्यटन ने 16 से 22 अप्रैल 2023 तक टिहरी में राज्य के स्थानीय पैराग्लाइडिंग पायलटों के लिए 6 दिवसीय एसआईवी (सिमुलेशन डी’इंसीडेंट एन वॉल्यूम) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम निः शुल्क आयोजित किया गया और यह सरकार द्वारा आयोजित अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है। पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर, देहरादून और उत्तरकाशी के कुल 21 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

के अनुसार, पहाड़ियों से घिरी टिहरी झील एशिया की सबसे अच्छी हिल लॉन्च एसआईवी साइट हो सकती है, और इस तरह के और कार्यक्रमों के साथ, सरकार का उद्देश्य इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है।



Leave a comment