मसूरी से देहरादून आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस खाई में जा गिरी बताया जा रहा है कि इस बस में 35 से ज्यादा लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार अभी तक 2 लोगों की मौत हुई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई घायलों को देहरादून भेजा गया है।
पुलिस और आईटीबीपी के जवानों से स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ है।
इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में लग गई। बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी, तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई।


Leave a comment