Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड की बेटी ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, विश्व में किया नाम रोशन
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशशिखर पर उत्तराखंडी

उत्तराखंड की बेटी ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, विश्व में किया नाम रोशन

उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग की बेटी प्रीति नेगी ने साइकिल से अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके नया विश्व रिकार्ड बनाकर पूरे विश्व में भारत का डंका बजवाया है. प्रीति नेगी ने रूद्रप्रयाग और उत्तराखंड ही नहीं देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया. प्रीती ने 18 दिसम्बर को अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को साइकिल से 3 दिन में फतह कर तिरंगा फहराया और असंभव काम को संभव कर दिखाया.

उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग की बेटी प्रीति नेगी ने साइकिल से अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके नया विश्व रिकार्ड बनाकर पूरे विश्व में भारत का डंका बजवाया है. प्रीति नेगी ने रूद्रप्रयाग और उत्तराखंड ही नहीं देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया. प्रीती ने 18 दिसम्बर को अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को साइकिल से 3 दिन में फतह कर तिरंगा फहराया और असंभव काम को संभव कर दिखाया.

अपनी इस सफलता के पीछे बाबा केदारनाथ की कृपा मानने वाली प्रीति ने 18 दिसम्बर को सुबह 6 बजे साउथ अफ्रीका के तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर भारत देश का तिंरगा लहराते हुए एक नया विश्व रिकार्ड कायम किया. इससे पूर्व पाकिस्तान की समर खान ने 4 दिन में समिट पूरा किया था. उन्हीं का रिकॉर्ड ब्रेक करके प्रीति ने 3 दिन में ही समिट पूरा करके नया विश्व रिकार्ड भारत के नाम कर दिया.

प्रीती नेगी ने अपने इस रिकॉर्ड को शहीद माउंटेनियर एवरेस्टर सविता कंसवा, नोमी रावत और भारतीय सेना के जाबांज सिपाही अपने शहीद पिता को श्रद्धाजंली स्वरूप समर्पित किया है. प्रीती नेगी ने कहा कि मैं इंडियन आर्मी से बहुत प्यार करती हूं. मैंने अपना समिट तीन दिन पूरा कर पाकिस्तान का रिकॉर्ड ब्रेक किया है. उनकी इस सफलता में कृष ने भी काफी मेहनत की. प्रीती ने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित महिला कल्याण विकास अधिकारी दीपिका कर्णपाल का भी धन्यवाद ज्ञापित किया.

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...