Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली जोशीमठ तहसील के जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना, 12 लोगों के मारे जाने की खबर
चमोलीताज़ा ख़बरस्पेशल

जोशीमठ तहसील के जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना, 12 लोगों के मारे जाने की खबर

जनपद नियंत्रण कक्ष चमोली द्वारा एसडीआरएफ को सूचित कराया गया की ग्राम पल्ला जखोला में एक वाहन गिरने की सूचना है। उक्त सूचना पर सेनानायक एसडीआरएफ, मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार एसडीआरएफ पोस्ट जोशीमठ से एक रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई है। गाड़ी टाटा सुमो बताई जा रही है जो सड़क से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिरी है। गाड़ी ऊपर से दिखाई नहीं दे रही है टीम नीचे जा रही है।

स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि वाहन में 12 व्यक्ति सवार हैं एसडीआरएफ का रेस्क्यू कार्य गतिमान है। एसडीआरएफ की एक अन्य रेस्क्यू टीम, पोस्ट पांडुकेश्वर से भी घटनास्थल के लिये रवाना है।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा सूचना प्राप्त हुई है कि टीम द्वारा खाई में उतर कर वाहन में सवार 2 महिला व 10 पुरुषों के शव को बरामद कर खाई से ऊपर लाने की कार्रवाई की जा रही है। वाहन के अंदर व आसपास भी सर्चिंग कर ली गई है। खाई में नीचे केवल एसडीआरएफ की टीम ही मौजूद है। एसडीआरएफ का रेस्क्यू कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अंतर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

बताया जा रहा है कि चमोली के जोशीमठ तहसील अंतर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर एक वाहन लगभग 250 उज गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन में 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना स्थल पर रेस्क्यू चल रहा है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू में जुटी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles