Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कुलपति ने गेम्स एंड स्पोर्ट्स मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जयश्री को किया सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

कुलपति ने गेम्स एंड स्पोर्ट्स मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जयश्री को किया सम्मानित

21वीं अखिल भारतीय अन्तरकृषि विश्वविद्यालय में गेम्स एंड स्पोर्ट्स मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विश्वविद्यालय की महिला एथलीट जयश्री राय को सम्मानित किया गया। जयश्री ने 200 मीटर में रजत तथा 100 मीटर में कांस्य पदक जीत कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।

विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार किसी महिला एथलीट ने अखिल भारतीय अंतरकृषि विश्वविद्यालय गेम्स एंड स्पोर्ट्स मीट में 100 मीटर तथा 200 मीटर दौड में दो पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने उन्हें सम्मानित कर जयश्री की मेहनत की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. बृजेष सिंह; प्रभारी शारीरिक शिक्षा डॉ. पूनम त्यागी; सह निदेशक डॉ. भाष्कर तिवारी, एचएस पपोला, डॉ. जीएस बोहरा तथा बीकेश कुमार मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...