Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को कुलपति ने किया सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को कुलपति ने किया सम्मानित

विश्वविद्यालय के स्टीवेंशन स्टेडियम में पशुचिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय के वेटनरी सोसायटी द्वारा आयोजित डॉ. बलविन्दर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय की 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। लीग आधार पर खेले गये टूर्नामेंट के फाइनल मैच में प्रशासनिक भवन की टीम ने डीएसडब्ल्यू (कम्ट्रोलर) की टीम को 6 विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में डीएसडब्ल्यू ने वेटनरी को तथा प्रशासन भवन ने सीबीएसएच को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

रविवार को खेले फाइनल में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए डीएसडब्ल्यू की टीम 17.5 ओवरों में 126 रन ही बना सकी जिसमें सर्वाधिक पवन सोलंकी ने 32 रन बनाये। प्रशासन भवन के रजत ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशासन भवन के ओपनर नीरज के धुंआधार 51 रन और ललित जोशी के ताबड़तोड़ 36 रन की बदौलत लक्ष्य को 15.2 ओवरों में हासिल कर लिया। मैच का विजयी चैका उमेश कुमार ने लगाया।

मैच के दौरान शानदार गेंदबाजी के लिए रजत को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला जबकि मैन ऑफ द सीरीज नितिश रावत तथा बालर के लिए आनंद सिंह फर्सवाण को सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट की विजयी टीम को डॉ. बलविदंर सिंह के परिवार की ओर से 11 हजार रूपये तथा उपविजेता को 5100 रूपये का पुरस्कार दिया गया।

इससे पूर्व स्टाफ काउंसलर डॉ. राजीव रंजन ने टूर्नामेंट का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिशा पंत ने दिया। सभी टीमों को अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. बृजेष सिंह व महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रभारी शारीरिक शिक्षा, डॉ. पूनम त्यागी, डॉ. भास्कर तिवारी, डॉ. सुधीर कुमार, संजय बोरा, शशांक शर्मा, यू.सी. तिवारी, अनुज मिश्रा, शंकर उत्प्रेती सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

डॉ. बलविन्दर सिंह के सुपुत्रों डॉ. गुरवेज सिंह व जयवीर सिंह ने विजयी टीम को रू. 11 हजार तथा रनर टीम को रू. 5100 का चैक प्रदान किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...