Home उत्तराखंड न्यूज़ कुलपति ने बेनी फार्म में धान की पौध रोपण का किया शुभारम्भ
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

कुलपति ने बेनी फार्म में धान की पौध रोपण का किया शुभारम्भ

पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि धान रोपण का कार्य विश्वविद्यालय फार्म में प्रारम्भ कर दिया गया है और विश्वविद्यालय का बीज ‘पंतनगर बीज’ के नाम से पूरे देश में प्रसिद्ध है। पिछले वर्ष विश्वविद्यालय में 11 हजार कुंतल से अधिक का गेहूं का उत्पादन हुआ और पैदावार में 20 से 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा विश्वविद्यालय फार्म के बेनी प्रक्षेत्र पर आज प्रातः धान की रोपाई का शुभारम्भ विधि विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने बताया कि धान रोपण का कार्य विश्वविद्यालय फार्म में प्रारम्भ कर दिया गया है और विश्वविद्यालय का बीज ‘पंतनगर बीज’ के नाम से पूरे देश में प्रसिद्ध है।

पिछले वर्ष विश्वविद्यालय में 11 हजार कुंतल से अधिक का गेहूं का उत्पादन हुआ और पैदावार में 20 से 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक शोध के माध्यम से विकसित नयी-नयी तकनीकों से अच्छी पैदावार वाले बीजों को किसानों तक पहुंचाते है। विश्वविद्यालय का विभिन्न फसलों के बीज उत्पादन तथा देश में खाद्यान्न के उत्तरोत्तर वृद्धि में अग्रणी भूमिका रही है।

विश्वविद्यालय द्वारा हर वर्ष धान एवं गेहूं की अधिक उत्पादन देने वाली 1-2 प्रजाति विकसित की जा रही है जिससे किसान उनका उपयोग कर अपनी आय में वृद्धि कर सके। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय हमेशा किसानों के लिए समर्पित है। उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक फार्म डा. जयंत सिंह एवं उनकी टीम के सभी सदस्यों तथा श्रमिकों द्वारा किये जा रहे परिश्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस अवसर पर वित्त नियंत्रक डा. आभा गरखाल, निदेषक शोध डा. ए.एस. नैन, निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा, निदेशक संचार डा. जे.पी. जायसवाल, महा प्रबंधक (तकनीकी) डा. परविन्दर सिंह, महाप्रबंधक (फार्म) डा. अजय प्रभाकर, सुरक्षा अधिकारी डा. जी.एस. बोहरा, इंजीनियर विकेष, प्रक्षेत्र सहायक महेन्द्र शर्मा तथा अन्य अधिकारी एवं कृषि श्रमिक उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...