Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बाबा केदारनाथ के दर्शन कर अभिभूत हुए उप राष्ट्रपति, रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

बाबा केदारनाथ के दर्शन कर अभिभूत हुए उप राष्ट्रपति, रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना

उप राष्ट्रपति, भारत सरकार जगदीप धनखड़ ने बाबा केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा के दर्शन किए। उप राष्ट्रपति ने बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर की देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल ले. जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह भी उनके साथ रहे। राज्यपाल ने उन्हें केदार पुरी में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।

केदारनाथ भ्रमण पर पहुंचे उप राष्ट्रपति, भारत सरकार जगदीप धनखड़ करीब 9ः15 बजे वायु सेना के हेलीकॉप्टर से वीआईपी हैलीपैड़ पर पहुंचे। यहां राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, एडीएम बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने पुष्प भेंट कर उप राष्ट्रपति का स्वागत किया।

मंदिर के समीप केदार सभा, मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण एवं रूद्राक्ष की माला पहना कर उनका स्वागत किया। साथ ही बाबा केदारनाथ का वस्त्र बाघंबर ओढ़ा कर उनका सम्मान किया। जिसके बाद उन्होंने मंदिर में प्रवेश कर सपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक व जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर देश के उत्थान एवं जन कल्याण की कामना की। करीब 30 मिनट की पूजा अर्चना कर उन्होंने बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने उन्हें केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति ने कहा कि बाबा केदारनाथ धाम में अपार शांति का अनुभव हो रहा है। यहां के व्यंगम दृश्य मंत्रमुग्ध करने वाले हैं। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का अभिवादन किया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा धाम में कठिन परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

इस अवसर पर आईजी नीलेश आनंद भरणे, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी योगेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, सीओ विमल रावत, सीओ प्रबोध घिल्डियाल, कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी, एसएचओ केदारनाथ मंजुल रावत, मुख्य पुजारी शिवलिंग समेत अन्य तीर्थ पुरोहित, अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...