Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व सीएम हरीश रावत का वीडियो वायरल, सड़क पर विरोध करते आये नजर
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

पूर्व सीएम हरीश रावत का वीडियो वायरल, सड़क पर विरोध करते आये नजर

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत हमेशा अपनी सोशल मीडिया पोस्टों को लेकर चर्चाओं में बने रहते है। उनके विरोध करने का अंदाज सबसे हटके है। हरीश रावत समय-समय पर सरकार की नीतियों के खिलाफ़ प्रदर्शन भी अनूठे तरीके से करते हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत एक बार फिर चर्चाओं में आ गए है। सोशल मिडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे सड़क की खस्ताहाल हालात को लेकर विरोध करते नजर आ रहे है।

बता दें कि हरीश रावत हल्द्वानी हाईवे से गुजर रहे थे। सड़क पर मौजूद गड्ढों से परेशान होकर वह अपनी कार से उतरकर धरना देने बैठ गए। उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से अपील की है कि वे सड़क को ठीक करें, ताकि लोगों की परेशानी खत्म हो ।हरीश रावत का विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चंपावत पहुंचे और कांग्रेस की महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के लिए चुनावी जनसभा की।

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सत्ताधारी भाजपा को कड़ी टक्कर देगी। बता दें कि चंपावत विधानसभा का उपचुनाव 31 मई को होगा। 3 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...