Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ वक्फ सुधार वर्कशॉपः मुस्लिम महिला का भाजपा मुख्यालय में हंगामा
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

वक्फ सुधार वर्कशॉपः मुस्लिम महिला का भाजपा मुख्यालय में हंगामा

Lavc57.107.100

नए वक्फ कानून को लेकर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में कार्यशाला आयोजन किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। कार्यशाला में शामिल हुई कुछ मुस्लिम महिलाओं ने ऐसे सवाल किए, जिससे कार्यक्रम का माहौल बिगड़ गया। जैसे-तैसे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मामले को शांत करवाया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे, लेकिन कुछ देर बाद वो कार्यक्रम स्थल से चले गए थे। उनके जाने के बाद ये हंगामा हुआ।
उत्तराखंड भातपा प्रदेश मुख्यालय में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं को बुलाया गया था। यहां बीजेपी नेता मुस्लिम महिलाओं को नए वक्फ कानून की जानकारियां दे रहे थे और उन्हें वक्फ कानून के फायदे बता रहे थे। लेकिन इसी बीच देहरादून की रहने वाली महिला शकीला आलम से भाजपा नेता ने पूछा कि वो नए वक्फ कानून को किस तरह देखती हैं। बस इसके बाद से पूरा हंगामा शुरू हो गया।
शकीला आलम ने भारतीय जनता पार्टी की तो तारीफ की, किन्तु वो वक्फ बोर्ड में किए गए संशोधन से खुश नहीं आई। शकीला आलम का आरोप है कि नए वक्फ कानून में ज्यादा किराया वसूला जाएगा, जिसे वह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगी। शकीला आलम ने कहा कि वक्फ की जमीन पर जो गरीब मुसलमान रह रहे हैं, उनसे भी अब पांच-पांच हजार रुपए लिए जाएंगे ये कहां का इंसाफ हैं। यहां तक सुना है कि वक्फ संपत्तियों को तोड़ा जाएगा और वहां से लोगों को हटाया जाएगा। उनका किराया बढ़ाया जाएगा। यह सब गलत हो रहा है।
जब बीजेपी नेता ने शकीला आलम से पूछा कि उनको ऐसा कौन कह रहा है, तो उन्होंने कहा कि ये सब जानकारी उन्हें वक्फ बोर्ड के सदस्यों ने दी है। मामला बिगड़ता देख भाजपा कार्यकर्ता शहजाद आलम ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शकीला आलम को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार ही नहीं थीं। आखिर में बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता महिला को खींचकर बाहर ले गए।
बता दें कि, कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी पहुंचे थे। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की राज्यसभा और लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में वक्फ जन जागरण अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश के जिला संगठनों और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...