Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून weather report : उत्तराखंड में भी गर्मी से छूटे पसीने, जानें अगले कुछ घंटों में कहां मिलेगी राहत
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

weather report : उत्तराखंड में भी गर्मी से छूटे पसीने, जानें अगले कुछ घंटों में कहां मिलेगी राहत

पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के चुरू में 50 तो दिल्ली और आसापास के इलाकों में 47 के पार तापमान होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रातों में भी सुकून नहीं मिल रहा है। आमतौर पर ठंडे रहने वाले उत्तराखंड के कई जिले भी ज्यादा गर्मी का सामना कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से पारा 40 के करीब पहुंच जा रहा है।

हालांकि मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के लोग आज शाम से राहत मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। आज शाम से उत्तराखंड के कई शहरों में बारिश के आसार हैं। विभाग की मानें तो मौसम में बदलाव होगा और अगले चार दिन प्रदेश में कई जगहों पर बारिश के साथ ही ओले भी गिर सकते हैं।

पढ़ें- अल्मोड़ा में क्वारंटीन सेंटर बने स्कूल की तस्वीर देखिए

28 और 29 को पहाड़ों में ओलावृष्टि और मैदानों में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे राज्य में बारिश होगी। आज से अगले चार दिनों तक प्रदेशभर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अनेक जगह हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

पढ़ें- उत्तराखंड के इन सपूतों ने पेश की दानवीरता की मिसाल

आज और कल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि होगी। मैदानी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गरज के साथ बारिश, आंधी आ सकती है।

30 और 31 मई को पर्वतीय क्षेत्र में कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं। ऐसे में लोगों को चेतावनी जारी की गई है। मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...