Home उत्तराखंड न्यूज़ क्या सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जायेगा लैंसडाउन ?
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वालसरोकार

क्या सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जायेगा लैंसडाउन ?

सीएम पुष्कर सिंह धामी चौबट्टाखाल पहुंचे उन्होंने यहां पर कई योजनओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर जब कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लैंसडाउन का नाम पूर्व सीडीएस शहीद बिपिन रावत के नाम पर रखने का आग्रह किया, तो मुख्यमंत्री ने लैंसडाउन का नाम शहीद बिपिन सिंह रावत के नाम पर रखने की सहमति प्रदान कर दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चौबट्टाखाल पहुंचे, जहां उन्होंने कुल धनराशि 129 करोड़ 11 लाख 74 हजार रुपए की 22 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने धनराशि 9159.04 लाख रुपये से 11 योजनाओं का शिलान्यास तथा धनराशि 3752.70 लाख रुपये से निर्मित 11 कार्यों का लोकार्पण किया।

इन कार्यों का किया गया शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में लागत 290.55 लाख के पुस्तकालय भवन एवं बहुउद्देशीय हॉल, चौबट्टाखाल में लागत 308.20 लाख से 24 शय्याओं के पर्यटक आवास गृह, नगर पंचायत सतपुली के कार्यालय भवन लागत 161.44 लाख, विकासखण्ड बीरोंखाल के आवासीय भवन टाइप-2 संख्या-2 का निर्माण लागत 45.00 लाख, राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत फरसाडी-गएकोट-छाछरो मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) लम्बाई 2.00 किमी लागत 127.19, विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकास खण्ड पोखड़ा के अन्तर्गत देवराजखाल जयखाल मोटर मार्ग के मध्य धरतीली बैण्ड तक डामरीकरण सुदृढीकरण, विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकास खण्ड पोखड़ा के अंतर्गत देवराजखाल-जयखाल के मध्य घरतोली बैंड तक लागत 62.45 लाख के डामरीकरण सुदृढीकरण तथा विकासखंड पोखड़ा के लटीबो दलीबो नाई मोटर मार्ग का लागत 142.71 लाख से डामरीकरण सुदृढीकरण, हलूणी पेयजल योजना लागत 112.93 लाख, भूमियाखांडा किंगोडीधार ग्रा.स.पं.यो. लागत 2501.32 लाख, वेदीखाल ग्रा.स.प.प.यो. लागत 2284.84 लाख, बरसुण्डा देवता ग्रा.स.प.प.यो. लागत 3122.41 लाख की योजनाओं से संबंधित कार्यों का शिलान्यास किया।

11 कार्यो का किया गया लोकार्पण

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय खेरासेण सतपुली भवन निर्माण कार्य लागत 306.40 लाख का लोकार्पण, तहसील चौबट्टाखाल के अनावासीय मुख्य भवनों का निर्माण कार्य लागत 224.00 लाख का लोकार्पण, विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत विकासखण्ड पोखड़ा में देवराठी सेडियाखाल, लखोली, उबोट, गवांणी मोटर मार्ग में डामरीकरण का कार्य लागत 142.60 लाख, विकासखण्ड खाल के आवासीय भवन टाईप 4 भवन कर निर्माण कार्य का लागत 50.00 लाख, एकेश्वर श्रोत सवर्द्धन पेयजल योजना लागत 493.46 लाख, विधानसभा चौबट्टाखाल में कोट मल्ला से कोट तल्ला कड़िया कुलासू रीठाखाल मोटर मार्ग पर 70 मी० स्पान स्टील ट्रस मोटर सेतु का निर्माण कार्य 955.74 लाख, सतपुली से उलखेत मोटर मार्ग स्टेज-1 व 2 लम्बाई 5.117 किमी का 327.30 लाख, सतपुली से हलूणी मोटर मार्ग स्टेज-1 व 2 लम्बाई 1.975 किमी लागत 123.30 लाख, 244.37 लाख से निर्मित सासों से मासो इण्टर कॉलेज मोटर मार्ग स्टेज-2 लम्बाई 6.500 किमी, 279.54 लाख से निर्मित चम्पेश्वर झंगरबो मोटर मार्ग स्टेज 2 लम्बाई 5.575 किमी, 605.99 लाख से निर्मित झवेरा लिंक जजेड़ी मोटर मार्ग स्टेज 2 लम्बाई 11.950 किमी कार्य का लोकार्पण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने निम्न घोषणाएं की –

  • विकास खण्ड पोखड़ा के अन्तर्गत राजकीय डिग्री कॉलेज पोखड़ा में भवन निर्माण की स्वीकृति।
  • राजकीय डिग्री कॉलेज वेदीखाल में भवन मरम्मत तथा स्नातक स्तर पर विज्ञान वर्ग में गणित व भौतिक विज्ञान विषयों की स्वीकृति।
  • सतपुली के निकट दंगलेश्वर महादेव मन्दिर के निकट स्नान घाट व मन्दिर का स्थलीय विकास किये जाने की स्वीकृति।
  • नगर पंचायत सतपुली में कन्या हाई स्कूल सतपुली का राजकीय इण्टर कॉलेज सतपुली में एकीकरण की स्वीकृति प्रदान की।
  • स्थान चौबट्टाखाल में केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति के संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजने तथा राजकीय डिग्री कॉलेज चौबट्टाखाल में स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति।
  • विकास खण्ड पाबों के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज गडिगांव में भवन निर्माण तथा विकास खण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत राजकीय हाईस्कूल कोठा में 03 अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण की स्वीकृति की।
  • विकास खण्ड पोखड़ा के अन्तर्गत जनता इण्टर कालेज कोलाखाल इण्टर स्तर पर पद सनृत वित्त की मान्यता की स्वीकृति।
  • विकास खण्ड एकेश्वर के अन्तर्गत एकेश्वर महादेव में क्षतिग्रस्त पुश्ते के निर्माण की स्वीकृति।

सैन्य बहुत क्षेत्र होने के कारण कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लैंसडाउन का नाम पूर्व सीडीएस शहीद बिपिन रावत के नाम पर रखने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने लैंसडाउन का नाम शहीद बिपिन सिंह रावत के नाम पर रखने की सहमति प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान चमाली निवासी अजय बिष्ट व संजय बिष्ट को भीमल से शैंपू बनाने के लिए सम्मानित किया गया।

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया गया, इसके साथ ही कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...