Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ विश्व मधुमक्खी दिवस पर पंतनगर विश्वविद्यालय में कार्यशाला एवं प्रदर्शिनी का आयोजित
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

विश्व मधुमक्खी दिवस पर पंतनगर विश्वविद्यालय में कार्यशाला एवं प्रदर्शिनी का आयोजित

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि मधुमक्खियों की कार्यशैली से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए क्योंकि इसमें रानी मधुमक्खी और अन्य का कार्य पूर्णतः अनुशासित होता है। साथ ही उन्होंने मानव जीवन में शहद के महत्व तथा मधुमक्खियों का विभिन्न फसलों में परागण के द्वारा उपज को बढ़ाने में भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजू कपूर, निदेशक पब्लिक एवं इंडस्ट्री अफेयर्स, एफ.एम.सी., इण्डिया प्रा.लि. द्वारा कार्यशाला के आयोजन की सराहना की गयी तथा विश्व स्तर पर शहद के विभिन्न उत्पादों के बारे में प्रकाश डाला गया साथ ही मधुमक्खी पालन में महिलाओं के योगदान एवं उनके सशक्तिकरण में एफ.एम.सी. द्वारा किये जा रहे वित्तीय सहायता के बारे में भी बताया।

निदेशक शोध डा. अजीत सिंह नैन द्वारा प्रदेश, देश एवं विश्व स्तर पर शहद उत्पादन की वर्तमान स्थिति, भारत द्वारा विभिन्न देशों में शहद के निर्यात आदि के बारे में प्रकाश डाला गया। कार्यशाला के आयोजक डा. प्रमोद मल, विभागाध्यक्ष, कीट विज्ञान विभाग द्वारा सभी अतिथियों, उपस्थित संकाय सदस्य, विद्यार्थियों एवं कृषकों का स्वागत किया। इस कार्यशाला में मधुमक्खी पालन करने वाले कृषक भी भाग लिए जिनको कि मधुमक्खी पालन के बारे में तकनीकी जानकारी दी गयी।

मधुमक्खी उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन

विश्वविद्यालय मे पहली बार विद्यार्थियों द्वारा डा. पूनम श्रीवास्तव, प्राध्यापक कीट विज्ञान विभाग के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के मूल्यवर्धित मधुमक्खी उत्पादों की एक प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में आये अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रकार के मधुमक्खी के मूल्यवर्धित उत्पादों का अवलोकन कर विद्यार्थियो के प्रयासों की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी।

अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों के उत्पादों को क्रय कर उनको प्रोत्साहित किया गया तथा भविष्य में मधुमक्खी मूल्यवर्धित उत्पादों को व्यवसायिक रूप में स्थापित कर मधुउद्यमी बनने हेतु प्ररित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मुख्य मूल्यवर्धित उत्पादों में हनी फेस मिश्ट, हनी मिंट लेमनेड, बीवेक्स लिप वाम, हनी कॉफसिल्स, रागी हनी बाल्स, हनी पॉपस्लाइस, हनी पीनट बाल्स, मधु आम पन्ना, मोम प्ररपोलिश के सुंदर आभूषण, हनी पानकार्न, हनी प्रोटीन बाल्स, सुगंधित हनी आदि थे। सभी मूल्यवर्धित उत्पाद गुणवत्ता एवं स्वादिष्टता में अद्भुत पाये गये।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...