Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पात्र को हां, अपात्र को ना- मुहिम लायी रंग, अब तक 58374 कार्ड हुए सरेंडर
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

पात्र को हां, अपात्र को ना- मुहिम लायी रंग, अब तक 58374 कार्ड हुए सरेंडर

खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले की मंत्री  रेखा आर्या ने आज विधानसभा में “अपात्र को ना, पात्र को हां” अभियान के तहत प्रेस कांफ्रेंस कर अभी तक राज्य में सरेंडर राशन कार्डों की जानकरी दी। माननीया रेखा आर्या ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि अब तक इस योजना के तहत राज्य में 58,374 कार्ड धारकों ने स्वेच्छा से अपने राशन कार्ड सरेंडर किये हैं जो कि अपने आप मे एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य में जाने –अनजाने में अपात्र राशनकार्ड धारक मुफ्त राशन का फायदा उठा रहे थे लेकिन अब पात्रों तक ये राशन पहुंचाने का काम राज्य सरकार करने जा रही है।

 

मंत्री  ने कहा कि ये राज्य में अभी तक का ऐसा पहला अभियान है जिसमें जनता का सकारात्मक रुख देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि PHH, SFY, और अन्त्योदय कार्ड धारकों में जिलेवार कई लोगों ने अपने कार्ड स्वेच्छा से सरेंडर किये हैं ।

 

माननीया मंत्री महोदया ने बताया कि सरकार ने पूर्व में कार्ड सरेंडर करने की तिथि 31 मई निर्धारित की थी जिसे अब आगे बढ़ाते हुए 30 जून कर दिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वेच्छा से कार्ड सरेंडर कर सकें।  मंत्री ने आगे बताया कि उनके द्वारा खाद्य सचिव को निर्देशित कर दिया गया है कि सरेंडर कार्डों को अब पात्रों के बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...