Home उत्तर प्रदेश योगी सरकार की नई पहल, अब चिप युक्त स्मार्ट कार्ड में मिलेगी वाहन पंजीयन पुस्तिका
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बर

योगी सरकार की नई पहल, अब चिप युक्त स्मार्ट कार्ड में मिलेगी वाहन पंजीयन पुस्तिका

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार डिजिटल यूपी मिशन को गति देने में लगी हुई है। इसी कड़ी में प्रदेश में अब मोटर वाहनों की पंजीयन पुस्तिका चिप युक्त स्मार्ट कार्ड के रूप में जारी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार डिजिटल यूपी मिशन को गति दे रही है। इसी कड़ी में प्रदेश में अब मोटर वाहनों की पंजीयन पुस्तिका चिप युक्त स्मार्ट कार्ड के रूप में जारी की जाएगी। इस फैसले से वाहन स्वामियों को अपने दस्तावेज संभालने में सहूलियत मिलेगी और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आएगी।

स्मार्ट कार्ड आरसी से वाहन मालिकों को होंगे ये फायदे

योगी सरकार के इस फैसले से वाहन स्वामियों को कई बड़े लाभ मिलेंगे :

▪️ आरसी के गीले होने, कटने-फटने की समस्या समाप्त होगी।
▪️ डुप्लीकेसी रोकने के लिए माइक्रो चिप में डेटा सुरक्षित रहेगा।
▪️ उच्च गुणवत्ता वाली टिकाऊ आरसी मिलेगी, जिससे दीर्घकालिक उपयोग संभव होगा।
▪️ पुलिस एवं परिवहन अधिकारियों के लिए जांच प्रक्रिया होगी आसान।
▪️ डिजिटलाइजेशन से भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक।

स्मार्ट कार्ड में कैसे सुरक्षित रहेगा डेटा?

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि स्मार्ट कार्ड आरसी में दो प्रकार के डेटा संग्रहित होंगे। पहला, भौतिक रूप से दिखने वाला भाग और दूसरा कार्ड रीडर मशीन से पढ़ा जाने वाला भाग।

भौतिक भाग में यह जानकारी होगी :

▪️ वाहन का पंजीयन नंबर, तिथि और वैधता।
▪️ चेचिस नंबर, इंजन नंबर, स्वामी का नाम और पता।
▪️ ईंधन का प्रकार, प्रदूषण मानक, वाहन का मॉडल और रंग।
▪️ सीटिंग, स्टैंडिंग और स्लीपिंग क्षमता।
▪️ वजन क्षमता, हॉर्स पावर, व्हील बेस और फाइनेंसर का नाम।

मशीन से पढ़े जाने वाले भाग में यह विवरण होगा :

▪️ पंजीयन और वाहन स्वामी की पूरी जानकारी।
▪️ चालान, परमिट और फाइनेंसर से संबंधित डेटा।
▪️ ट्रेलर/सेमी ट्रेलर अटैच होने की दशा में विवरण।
▪️ आर्टीकुलेटेड वाहन व रिट्रोफिटमेंट से जुड़ी जानकारी।

जांच प्रक्रिया होगी आसान और पारदर्शी

योगी सरकार के इस निर्णय से परिवहन विभाग और पुलिस की जांच प्रक्रिया को डिजिटल रूप से मजबूत किया जाएगा।

▪️ कार्ड रीडर के जरिए मौके पर ही आरसी की सत्यता जांची जा सकेगी।
▪️ कोई भी फर्जीवाड़ा या डुप्लीकेट आरसी बनाना असंभव होगा।
▪️ डिजिटलीकृत प्रक्रिया से वाहन स्वामियों को लंबी सरकारी प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नई पहचान मिलने...

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन, गुरु परंपरा को किया नमन

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर...

लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलते ही अलीगढ़ दौरा छोड़ राजधानी लौटे मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड...