Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ युवा मतदाताओं ने रंगोली बनकर और स्लोगन लिख दिया शत प्रतिशत मतदान का संदेश
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

युवा मतदाताओं ने रंगोली बनकर और स्लोगन लिख दिया शत प्रतिशत मतदान का संदेश

चमोली जनपद में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत लो वोटर टर्न आउट वाले मैठाणा, देवखाल, कंडेरी, छेमी, भदूड़ा, दादड़, सोनला बछेर, गंजेड और संगूड में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान मतदाताओं को शपथ दिलाकर शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। दूसरी ओर जिले के जीआईसी मैठाणा, जीआईसी ग्वालदम, जीआईसी नागनाथ पोखरी, जीआईसी मेलखेत देवाल और जीआईसी गोपेश्वर में फूलदेई के अवसर पर फूल रंगोली बनाकर, स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। साथ ही दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से नन्दप्रयाग, कर्णप्रयाग, कनखुल, जस्यारा, सुखतोली, फलोटा, नैनीसैंण में जागरुकता अभियान चलाते हुए दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं का सक्षम एप पर पंजीकरण करवाया गया।

इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद सती, प्रबोध डिमरी, अनूप खंडूरी, पृथ्वी रावत, दीवान सिंह नेगी, संजीव बुटोला, भूपाल नेगी, वीरेंद्र सिंह, नंदी देवी आदि मौजूद थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...