Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखण्ड सरकार एवं आई.ओ.सी. के बीच समझौता
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखण्ड सरकार एवं आई.ओ.सी. के बीच समझौता

CM Photo 02, dt.09 December, 2015नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में उत्तराखण्ड सरकार एवं इंटरनेशनल आॅयल काॅरपोरेशन (आई.ओ.सी.) यू.ए.ई. एवं काबुल और नूवाम लि. हांगकांग के बीच एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए गए। उत्तराखण्ड सरकार की ओर से सचिव शहरी विकास, लोक निर्माण विभाग डी.एस. गब्र्याल और आई.ओ.सी. के चेयरमैन फैजल रहीम ने एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए।

इंटरनेशनल आॅयल काॅरपोरेशन द्वारा उत्तराखण्ड में 500 मिलियन डाॅलर का निवेश किया जायेगा। साथ ही एल.पी.जी. गैस प्लांट, पेट्रोलियम, सड़क, टनल व एलीवेटेड रोड, ऊर्जा आदि की योजनाओं में भी निवेश व तकनीकि सहयोग प्रदान किया जायेगा।

इस अवसर पर हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाएं ईंधन के रूप में लकड़ी का इस्तेमाल करती है। आई.ओ.सी. के निवेश से पहाड़ी क्षेत्रों में एल.पी.जी. के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा साथ ही इससे पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं को काफी सुविधाएं भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आई.ओ.सी. के इस निवेश से राज्य में अवस्थापना सुविधाओं का विकास होगा। ग्राम पंचायतों में छोटे सोलर एवं हाइड्रो प्रोजेक्टों के लिए वित्तीय एवं तकनीकी सहायता ली जायेगी। उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं के अलावा एलीवेटेड रोड़, टनल तथा शहरों में रिंग रोड बनाने की तकनीक में भी आइ.ओ.सी. सहयोग प्रदान करेंगी। इसके साथ ही 6 बडे शहरों में सी.एन.जी., एल.पी.जी. प्लांट एवं पेट्रोलियम संयंत्रों की स्थापना की जायेगी।

– हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...