Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उदयपुर मंडल की आम सभा गढ़वाल भवन में संपन्न
उत्तराखंड न्यूज़

उदयपुर मंडल की आम सभा गढ़वाल भवन में संपन्न

23 सितम्बर 2012 को उदयपुर मंडल (गढ़वाल) दिल्ली (पंजी.) की वर्ष 2012-2013  प्रथम आम सभा गढ़वाल भवन में संपन्न हुई। जिसमे पूर्वी दिल्ली नगर निगम की उप महापौर श्रीमती उषा शास्त्री उपस्थित थी। श्रीमती शास्त्री ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा की सामाजिक कार्यो के लिए मंडल का प्रयास अत्यंत ही सराहनीय है।

आम सभा में श्री केवल लखेड़ा निगम पार्षद गाजियाबाद नगर निगम भी उपस्थित थे। श्री केवल लखेड़ा ने कहा कि मुझे उदयपुर मंडल के मंच पर आने से बहुत ही खुशी हुई है। तथा मैं हर रूप से उदयपुर मंडल से जुड़ा रहूँगा।

सभा में श्री एस. के. नेगी, ओ. एस. ड़ी. कोयला मंत्रालय, पत्रकार श्री मनजीत नेगी का स्वागत किया गया। अध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह राणा ने सदस्यों की उपस्थिति को बहुत ही उत्साहवर्धक बताया।

महासचिव श्री जोगेंद्र राणा ने उदयपुर मंडल की तमाम गतिविधियों से उपथित जन समूह को अवगत कराया। सभा में खास कार्यो हेतु श्री कांता प्रसाद खान्क्रियाल, श्री सतेश्वर प्रसाद जोशी, श्री प्यारे लाल कंडवाल, श्री मनोज नेगी, श्री चंद्रपाल चैधरी का स्वागत किया गया।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...