नेपाल आर्मी चीफ जनरल सीएमएस गुरूंग ने एवरेस्ट बेस कैम्प में भारतीय सेना की प्रथम महिला पर्वतारोहियों के दल से मुलाकात की और उन्हें एवरेस्ट जाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं नेपाल आर्मी, भारतीय लोगों और भारतीय सेना को बधाई देता हूं।
नेपाल में भारतीय राजनयिक श्री जयंत प्रसाद और कर्नल अजय पासबोला ने भी पर्वतारोही दल से भेंट की और उन्हें एवरेस्ट शिखर पर जाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर पर्वतारोही दल का
नेतृत्व कर रहे कर्नल अजय कोठियाल ने दल को सम्बोधित करते हुए कहा कि शारीरिक फिटनेस आप यहां प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन उसके अलावा मानसिक शक्ति और दृढ़ संकल्प का होना अतिआवश्यक है।
इस 22 सदस्यीय दल में 7 महिला पर्वतारोही भी शामिल है।


Leave a comment