Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ का पुनर्निर्माण और उत्तराखंड का नव निर्माण
उत्तराखंड न्यूज़सरोकार

केदारनाथ का पुनर्निर्माण और उत्तराखंड का नव निर्माण

JAT_1187उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केदारनाथ समेत चार धाम यात्रा के सुचारू रूप से आरम्भ होने में उत्तराखंड में रहने वालों के साथ ही प्रवासी उत्तराखंडवासियों की भी अहम भूमिका है। हरीश रावत ने दिल्ली समेत तमाम महानगरों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों से पहाड़ों में अपनी जड़ों की तरफ लौटने की अपील की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंडियों को पहाड़ की ओर लौटने के लिए एक ऑफर भी दिया। उन्होंने कहा कि अगर आप अपने गाँव में स्कूल जैसे किसी निर्माण में सहयोग देते हैं तो आपको सरकार की तरफ से 12 फीसदी ब्याज मिलेगा।

JAT_1165

जून में केदारनाथ आपदा को दो साल पूरे होने जा रहे हैं इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हरीश रावत नई दिल्ली स्थित काॅंन्सटीट्यूशनल क्लब में हिलमेल द्वारा ‘‘केदारनाथ का पुनर्निर्माण और उत्तराखंड का नव निर्माण’’ विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होने हिलमेल स्मारिका का भी विमोचन किया और केदारनाथ के पुनर्निर्माण से जुड़े लोगों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति खेती बाड़ी या बागवानी करना चाहता है तो उसे सरकार की ओर से मदद दी जायेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पेड़ लगाए और लगातार तीन साल तक उन पेड़ों की देखभाल करता रहे तो उसको सरकार की ओर से प्रति पेड़ के हिसाब से पैसे दिये जायेंगे। लोगों के सवालों का जवाब देते हुए हरीश रावत ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का कोई सवाल छूट गया हो तो वह लिखित रूप में श्री मनजीत नेगी को दे दें या हिलमेल बेबसाइट के माध्यम से भी भेज सकते हैं। आप लोगों काJAT_1096 जो भी सवाल होगा वह उन तक पहुंच जायेगा।

राज्य के अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने गोष्ठी में आये प्रवासी उत्तराखंडियों के सामने केदारनाथ का पुनर्निर्माण और उत्तराखंड का नव निर्माण का खाका पेश किया और लोगों द्वारा पूछे गये सवालांे के जवाब भी दिये। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने के लिए किफायती दरों पर लोगों के लिए हेलीकाॅप्टर सेवा मुहैया करायी जायेगा, इसके लिए कई जगहों पर हैलीपैड बनाये जा रहे हैं।

कार्यक्रम के संयोजक मनजीत नेगी ने बताया कि हिलमेल वेबसाइट पिछले दो वर्षो से लगातार हिमालय में घटने वाली हर सामाजिक, आJAT_1200र्थिक और राजनीतिक गतिविधियों को लोगों तक पहुंचा रही है। इसके साथ ही पहाड़ से जुडे़ मुद्दों को भी वेबसाइट के माध्यम से आमजन तक पहंचाने का काम किया जा रहा है। हिलमेल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार सुशील बहुगुणा ने बताया कि पिछले दो साल में केदारनाथ आपदा और उसके सबक को लेकर हिलमेल ने लगातार जनजागरण का काम किया है।

इस विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि पहाड़ से दूर रहना उनको अच्छा नहीं लगता है लेकिन क्या करें नौकरी के दौरान अक्सर पहाड़ से दूर रहना पड़ता है। उन्होंने विचार गोष्ठी में कहा कि वह अपने उत्तराखंड के लिए कुछ जरूर करना चाहते हैं।
JAT_1230
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले प्रवासी उत्तराखंड नागरिकों को हिलरत्न सम्मान से सम्मानित किया। हिलरत्न से सम्मानित होने वालों में केदारनाथ में पुनर्निर्माण की जिम्म्मेदारी संभाल रहे कर्नल अजय कोठियाल और उनकी टीम, कोस्ट गार्ड के पूर्व महानिदेशक वाइस एडमिरल अनुराग थपलियाल, आईजी एस एस कोठियाल सेवानिवृत्त बीएसएफ, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, सेना के लेफ्टिनेंट जनरल जी एस बिष्ट, नौसेना के रियर एडमिरल ओपीएस राणा और वायुसेना के डी एस रावत, केदारनाथ में हेलीकॉप्टर पायलट कर्नल रणजीव लाल और दिल्ली पुलिस में एसीपी सतीश शर्मा शामिल हैं।

– वाई एस बिष्ट, सम्पादक, हिलमेल

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...