Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ गुप्तकाशी में कर्नल अजय कोठियाल का नागरिक अभिनंदन
उत्तराखंड न्यूज़हमारी फ़ौज

गुप्तकाशी में कर्नल अजय कोठियाल का नागरिक अभिनंदन

Col Ajay Kothiyal in Guptakashiनेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल का गुप्तकाशी में नागरिक अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें केदारनाथ पुनर्निर्माण में किए गए कार्यो के लिए दिया गया।

कर्नल कोठियाल का गुप्तकाशी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्हें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व क्षेत्रीय लोगों ने गुप्तकाशी मुख्य बाजार से अभिनंदन समारोह तक पैदल लाया गया। इससे पहले भी कर्नल अजय कोठियाल को उत्तरकाशी में ‘‘उत्तराखंड गौरव’’ से सम्मानित किया जा चुका है।

कर्नल कोठियाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस क्षेत्र में कार्य करने का मौका मिला। काम सभी लोग करते है और इसका श्रेय मुझे मिल रहा है जिसे पाकर उन्हें अच्छा लग रहा है।

Col Ajay Kothiyal in Guptakashi ..नंदादेवी राजजात यात्रा में सबसे कठिन पड़ाव ज्यूरागली को माना जाता है, उन्होंने कहा कि इस मार्ग को ठीक करने में कड़ी मेहनत की गई।

इससे पूर्व विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग और भारी संख्या में क्षेत्र की जनता मौजूद थी।

केदारनाथ तक सड़क मार्ग को चारधाम यात्रा से पहले तक सुचारू करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने रामबाड़ा से केदारनाथ तक बनने वाले मार्ग के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया था।

Layout of machines at Kedarnath Dhamइस टास्क फोर्स का नेतृत्व नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल और डी.आई.जी जी.एस. मार्तोलिया को सौंपा गया था। इस टास्क फोर्स ने युद्धस्तर पर कार्य करके निश्चित अवधि के दौरान इस कार्य को समाप्त किया।

इसके अलावा कर्नल कोठियाल द्वारा इस क्षेत्र के बच्चों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो एक बेहतरीन पहल है।

सेना ने जहां उनकी वीरता के लिये शौर्य चक, कीर्ति चक्र और विशिष्ट सेवा मेडल जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया है, वहीं आम जनता ने उनका अभिनंदन कर इस सम्मान को और बढ़ा दिया है।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...