मशहूर हास्य कलाकार हेमन्त पाण्डेय ने अपने माता और पिता के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन किये। केदारनाथ पहुंचकर वह बड़े गदगद हुए तथा उन्होंने यहां पर कार्य कर रहे लोगों के साथ रात को दीपावली भी मनाई।
केदारनाथ में एनआईएम द्वारा किये जा रहे पुनर्निर्माण के काम से हेमन्त पाण्डेय काफी प्रभावित हुए। शुक्रवार की रात केदारनाथ में हेमन्त पाण्डेय ने एनआईएम कार्मिकों के साथ देव दीपावली मनाई। इस मौके पर दो हजार से ज्यादा दिए जलाये गए।
हेमन्त पाण्डेय कहा की केदारनाथ के दुर्गम हालात में कर्नल अजय कोठियाल ने जो काम किया है वो अविश्वसनीय है।
केदारनाथ से वापस मुम्बई लौटने से पहले हेमंत पाण्डेय ने देहरादून में राज्य के मुख्य सचिव राकेश शर्मा से मुलाकात की। इस मौके पर हेमन्त ने कहा कि वो केदारनाथ में पुनर्निर्माण के काम से बहुत उत्त्साहित हैं और वो भी किसी भी रूप में राज्य की सेवा के लिए तैयार हैं।
मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने हेमन्त पाण्डेय को हिलरत्न स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
हिलमेल ब्यूरो


Leave a comment