हिल-मेल ब्यूरो ऋषिकेश की गौरांगी चावला ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में उत्तराखंड में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए। गौरांगी ने अखिल भारतीय स्तर पर भी दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखंड के कुल 79.90 फीसदी छात्र-छात्राओं ने
हिल-मेल ब्यूरो
ऋषिकेश की गौरांगी चावला ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में उत्तराखंड में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए। गौरांगी ने अखिल भारतीय स्तर पर भी दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखंड के कुल 79.90 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। वहीं, छात्राओं ने इस वर्ष भी अपना दबदबा कायम रखा।
उत्तराखंड में कुल 38,632 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 38093 छात्र परीक्षा में शामिल हुए तथा 539 छात्र अनुपस्थित रहे। सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने बताया कि 4326 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। उन्होंने बताया कि कुल 29044 छात्र पास और 3792 फेल हुए हैं।
उत्तराखंड के टॉप टेन टॉपर
1- गौरांगी चावला, निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश 498 अंक
2- पीयूष कुमार झा, ओकग्रोव स्कूल, झड़ीपानी 497 अंक
2- श्रेया पांडे, एवी बिड़ला इस्टीट्यूट, हल्द्वानी 497 अंक
3- सोफिया भारद्वाज, केंद्रीय विद्यालय, उतरकाशी 496 अंक
4- पलक बत्रा, दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर, हरिद्वार 495 अंक
5- अर्चिशा गुप्ता, आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमेंटटाउन 494 अंक
6- देविका शाह, आर्मी स्कूल रानीखेत, अल्मोड़ा 493 अंक
6- दिव्यांश अग्रवाल, वेल्हम ब्वॉयज स्कूल, देहरादून 493 अंक
6- श्रुति कांडपाल, सेंट्रल स्कूल ऑफ तिब्बतियन हरबर्टपुर, देहरादून 493 अंक
6- हर्ष, ओकग्रोव स्कूल, मसूरी 493 अंक
6- शीतल, केंद्रीय विद्यालय लैंसडौउन, पौड़ी 493 अंक
साभार – अमर उजाला







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *