जाने माने फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया को सीएम आवास में 25 अप्रैल को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखण्ड के सपूत तिग्मांशु ने अपनी बेहतरीन फिल्मों के माध्यम से प्रदेश को पहचान दी है। उन्होंने
जाने माने फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया को सीएम आवास में 25 अप्रैल को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखण्ड के सपूत तिग्मांशु ने अपनी बेहतरीन फिल्मों के माध्यम से प्रदेश को पहचान दी है। उन्होंने श्री धूलिया से प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति के क्षेत्र में सुझाव व सलाह देने का अनुरोध किया।
फिल्म ‘‘पान सिंह तोमर’’ के लिए बेस्ट फीचर फिल्म के नेशनल फिल्म अवार्ड से पुरस्कृत तिग्मांशु धूलिया को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक विषयों पर आधारित श्री धूलिया की फिल्मों ने जनता के बीच भी सराहना पाई है। यह हम सभी के लिए हर्ष व सम्मान की बात है कि तिग्मांशु ने फिल्म जगत में अपना स्थान बनाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड पर प्रकृति की काफी उदारता रही है। यहां के लोग सरल व सहज प्रवृŸिा के हैं। यह प्रेम व वीरता की भूमि है। ‘पान सिंह तोमर’ फिल्म की शूटिंग उत्तराखण्ड में की गई है। उन्होंने श्री धूलिया से अनुरोध किया कि अपनी आगे आने वाली फिल्मों की शूटिंग भी उत्तराखण्ड में करें। प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही यहां के गीत, संगीत, संस्कृति व लोक परम्परा को बडे़ परदे के माध्यम से दुनिया के सामने लाएं। राज्य सरकार भी उनका पूरा सहयोग करेगी।
तिग्मांशु धूलिया ने कहा कि अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें उत्तराखण्ड में काफी सहयोग मिला। यहां के लोग स्वाभाविक तौर पर बुद्धिजीवी और टेलेंटेड हैं। श्री धूलिया ने कहा कि टेलेंट का उपयोग ना हो पाना सबसे बुरी बात होती है। निश्चित रूप से वे प्रयास करेंगे कि उत्तराखण्ड के टेलेंट का सदुपयोग हो सके।
अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग उत्तराखण्ड में करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पर्यटन व संस्कृति के क्षेत्र में सुझाव व सहयोग देने की बात कही। उत्तराखण्ड वीर भूमि है। देश की रक्षा में यहां के लोग सदैव आगे रहे हैं। यहां शहादत की परम्परा रही है। संघर्ष यहां के लोगों की स्वाभाविक विशेषता है।
श्री धूलिया ने मिस इंडिया कान्टेस्ट में पहले पांच में अपना स्थान बनाने वाली कोटद्वार की अनुकृति गुसाई को सम्मानित किया। इससे पूर्व महानिदेशक सूचना विनोद शर्मा ने तिग्मांशु धूलिया के जीवन व उपलब्धियों का संक्षिप्त परिचय दिया। कार्यक्रम में ‘पान सिंह तोमर’ फिल्म के मुख्य अंशों का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अपर निदेशक सूचना डा.अनिल चंदोला ने किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, डा. हरक सिंह रावत, दिनेश अग्रवाल, मुख्य सचिव आलोक कुमार जैन मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुधा बहुगुणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रंग व कला क्षेत्र से जुडे लोग, अधिकारी, पत्रकार व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिलमेल ब्यूरो







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *