केंद्र सरकार ने वायुसेना के अगले प्रमुख के नाम की घोषणा कर दी। एयर मार्शल अरूप राहा अगले वायुसेनाअध्यक्ष होंगे। वर्तमान में राहा वायुसेना के उपप्रमुख (वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ) हैं। वह एयरचीफ मार्शल एनएके ब्राउन का स्थान लेंगे। ब्राउन आगामी 31 दिसम्बर को
केंद्र सरकार ने वायुसेना के अगले प्रमुख के नाम की घोषणा कर दी। एयर मार्शल अरूप राहा अगले वायुसेनाअध्यक्ष होंगे। वर्तमान में राहा वायुसेना के उपप्रमुख (वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ) हैं। वह एयरचीफ मार्शल एनएके ब्राउन का स्थान लेंगे। ब्राउन आगामी 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राहा मूलतः एक फाइटर पायलट हैं जिन्हें 3400 घंटे का फ्लाइंग अनुभव है। राहा ने भारतीय वायुसेना में 14 दिसम्बर 1974 को फ्लाइंग ब्रांच के फाइटर स्ट्रीम में नौकरी ज्वाइन की थी।
लगभग 39 वर्ष के अपने सेवाकाल के दौरान एयर मार्शल राहा ने विभिन्न कमानों, स्टॉफ और इन्सट्रक्शनल पदों पर कार्य किया है। उन्होंने उक्रेन में भारत के दूतावास में एयर ऐेटेची के रूप में भी कार्य किया। एयर मार्शल राहा ने विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के अलावा नेशनल डिफेंस कॉलेज, स्टॉफ कॉलेज, सामरिक परमाणु नवीनीकरण पाठ्यक्रम और जूनियर कमांडर पाठ्यक्रम में भी भाग लिया है।
एयर मार्शल राहा ने पाक सीमा से लगे पश्चिमी वायुकमान में मिग-29 लड़ाकू स्कवाड्रन का नेतृत्व किया है। मिग-21 लड़ाकू विमानों को उड़ाने का भी इनको अनुभव है। वे भारत के सर्वोच्च कमांडर के अवैतनिक एडीसी भी हैं।
हिलमेल ब्यूरो







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *