Wednesday , 9 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 इंस्पेक्टर-दरोगा और एएसआई के तबादले
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनसरोकारहरिद्वार

देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 इंस्पेक्टर-दरोगा और एएसआई के तबादले

जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने निरीक्षक, उपनिरीक्षक और अपर उपनिरीक्षक स्तर के कुल 53 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश जारी होने के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फेरबदल में जिले के कई महत्वपूर्ण थानों और पुलिस कार्यालयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। निरीक्षक स्तर पर विनोद गुसाईं को प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर से प्रभारी निरीक्षक डालनवाला बनाया गया है। वहीं नरेश राठौर को प्रेमनगर से पटेल नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संतोष कुंवर को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक कैंट बनाया गया है।

इसी क्रम में नरेंद्र गहलावत को डालनवाला से मसूरी और देवेंद्र चौहान को मसूरी से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है। प्रदीप रावत को प्रभारी निरीक्षक सहसपुर से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय में तैनाती दी गई है।

उपनिरीक्षक स्तर पर भी व्यापक बदलाव

उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। मोहन सिंह को क्लेमेंटाउन से रायवाला, लोकपाल परमार को सेलाकुई से क्लेमेंटाउन, गिरीश नेगी को एसआईएस शाखा से प्रेमनगर और रौंकी कुमार को बसंत विहार से सेलाकुई भेजा गया है। मनोज नौटियाल को नेहरू कॉलोनी से सहसपुर स्थानांतरित किया गया है।

अमित शर्मा को प्रेमनगर की झाझरा चौकी प्रभारी से थानाध्यक्ष बसंत विहार की जिम्मेदारी दी गई है। प्रद्युम्न नेगी को प्रेमनगर से झाझरा चौकी प्रभारी बनाया गया है। रविंद्र नेगी को कैंट थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय भेजा गया है, जबकि ओमप्रकाश को नेहरू कॉलोनी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कैंट बनाया गया है।

प्रवीण सैनी को राजपुर की कुठलगेट चौकी से सहसपुर की सभावाला चौकी और अरविंद पंवार को सभावाला से कुठलगेट चौकी भेजा गया है। आशीष कुमार को नेहरू कॉलोनी से बाजार पटेल नगर चौकी प्रभारी तथा प्रवीन पुंडीर को बाजार पटेल नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहसपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

कई चौकियों के प्रभारी भी बदले

पुलिस विभाग में किए गए फेरबदल के तहत रायवाला, प्रेमनगर, पटेल नगर, ऋषिकेश, विकासनगर, राजपुर, कैंट, डोईवाला, मसूरी और अन्य क्षेत्रों में भी तैनाती बदली गई है। विनोद कुमार को पटेल नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक रायवाला, मुकेश को वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेमनगर से आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी प्रभारी बनाया गया है।

वैभव गुप्ता को विकासनगर की कुल्हाल चौकी से राजपुर की जाखन चौकी तथा सूरज कंडारी को जाखन से कुल्हाल चौकी भेजा गया है। शैलेंद्र प्रसाद को आईएसबीटी ऋषिकेश से रानीपोखरी थाना भेजा गया है। दीपक गैरोला को पंडितवाड़ी चौकी से हर्रावाला चौकी और कमलेश गौड़ को हर्रावाला से पंडितवाड़ी चौकी की जिम्मेदारी मिली है।

पुलिस लाइन और अन्य शाखाओं में भी बदलाव

पुलिस लाइन, मानवाधिकार पुलिस कार्यालय और एसआईएस शाखा में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। अशोक राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी मानवाधिकार पुलिस कार्यालय भेजा गया है। विपिन चंद्र को एसआईएस शाखा से डोईवाला, जयपाल सिंह को डालनवाला से ऋषिकेश तथा अजय प्रकाश को विकासनगर से कैंट भेजा गया है।

रजनीश सैनी को डालनवाला से मसूरी, पंकज महिपाल को मसूरी से कैंट, मुकेश कुमार को डोईवाला से प्रेमनगर और जगमोहन को ऋषिकेश से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है।

महिला उपनिरीक्षकों की तैनाती में भी बदलाव हुआ है। वंदना नेगी को पुलिस लाइन से सहसपुर, संयोगिता रावत को मसूरी से एसआईएस शाखा, रजनी चमोली को एसआईएस शाखा से कोतवाली नगर, शालू धारीवाल को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा, अनीता बिष्ट को डालनवाला से राजपुर, रश्मि रावत को नेहरू कॉलोनी से मसूरी और पिंकी पवार को रायपुर से रानीपोखरी भेजा गया है।

अपर उपनिरीक्षक स्तर पर भी तबादले

अपर उपनिरीक्षक स्तर पर संदीप कुमार को मसूरी से कालसी, विनोद चमोली को पुलिस लाइन से रायवाला, योगेंद्र कुमार को रायवाला से ऋषिकेश, सर्वेश कुमार को पटेल नगर से राजपुर और बद्रीलाल को क्लेमेंटाउन से पुलिस लाइन भेजा गया है।

अरविंद कुमार को त्यूणी से सेलाकुई, दीपेंद्र रावत को सेलाकुई से त्यूणी, कमलेश लता को प्रेमनगर से सहसपुर, मनवार नेगी को प्रेमनगर से डोईवाला और सुधा बिष्ट को सहसपुर से कैंट भेजा गया है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बालकृष्ण को जेल में मरवाकर पतंजलि खत्म करने की थी साजिश: रामदेव

योगगुरु स्वामी रामदेव ने दावा किया है कि उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण...