Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड शहरी की बिजली व्यवस्था रहेगी चौकस
अतुल्य उत्तराखंड

शहरी की बिजली व्यवस्था रहेगी चौकस

ऊर्जा निगम अधिकारियों ने मतदान के दौरान शहर में बिजली व्यवस्था को चौकस रखने के लिए कमर कस ली है। इसके तहत सभी आपात स्थितियों से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था समेत कर्मचारियों को भी चौकस रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। मालूम हो कि इस संबंध में पहले ही जिला निर्वाचन अधिकारी ऊर्जा निगम को आदेश दे चुके हैं। ऊर्जा निगम के महाप्रबंधक गढ़वाल संजय कुमार टम्टा ने बताया कि सभी लाइनमैन को चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह का फाल्ट आने पर उसे तुरंत ही दूर किया जाएगा। साथ ही, ट्रांसफार्मरों के जलने व तार टूटने की स्थिति में वैकल्पिक ट्रांसफार्मरों के जरिये विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाएगी।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles