देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में जुटे भारतीय तटरक्षक बल ने तटों एवं भारतीय समुद्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया है।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत बल की तरफ से अपने कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि तटों, समुद्र में भी स्वच्छता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
भारतीय तटरक्षक बल द्वारा पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय स्तर का स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। 25 सितम्बर 2014 से भारतीय तटरक्षक बल देशभर में अपनी इकाइयों और स्थापनाओं में सफाई अभियान चला रही है।
बल ने स्वच्छ जमीन, स्वच्छ समुद्र और स्वच्छ तटों से स्वच्छ भारत बनाने का नारा दिया है। बल ने कहा कि यह अभियान कुछ दिनों के लिए नहीं है बल्कि लगातार चलता रहेगा।
भारतीय तटरक्षक बल मुख्यायल, नई दिल्ली में राजेन्द्र सिंह, अपर महानिदेशक, भारतीय तटरक्षक बल की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है जो तटरक्षक बल के स्वच्छ भारत अभियान की गतिविधियों की निगरानी करेगा।
इस अभियान में बल के जवानों से लेकर उच्च अधिकारी तक हिस्सा ले रहे हैं। तटरक्षक बल की तरफ से कहा गया है कि बल के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय समेत पांच क्षेत्रीय मुख्यालयों, 14 जिला मुख्यालयों समेत सभी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई है।
इस दौरान न सिर्फ आफिस परिसर को साफ किया जा रहा है बल्कि पौंधरोपण, सफाई को लेकर बैनर, पोस्टर लगाना, नि
बंध प्रतियोगिताएं आदि आयोजित करना आदि शामिल है। इसमें तटरक्षक बल के कर्मचारियों के अलावा उनके परिजन भी हिस्सा ले रहे हैं।
बल के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि हमने समुद्र एवं तटों की स्वच्छता को लेकर भी अभियान शुरू किया है। समुद्र में तेल बिखरने से सबसे ज्यादा प्रदूषण होता है जिसे साफ करने का जिम्मा वैसे भी तटरक्षक बल के पास है। तेल बिखरने की घटनाओं पर नजर रखी जा रही है।
इसके अलावा तटों पर जहां-जहां भी बल का नेटवर्क है, वहां सफाई प
र विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खुद सफाई के अलावा लोगों में भी जागरुकता पैदा की जा रही है।
तटरक्षक बलों का मुख्य कार्य समुद्री तटों एवं अन्य जगहों पर सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण तथा विशेष आर्थिक क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। समुद्र तटों की चैकसी और रक्षा की जिम्मेदारी भी तटरक्षक बलों की है।
आज भारतीय तटरक्षक बल नौसेना के साथ मिलकर देश की तटों की रक्षा में अहम स्थान रखती है। इसके साथ ही नदियों में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने में भी तटरक्षक बलों की विशेष भूमिका रहती है।
हिलमेल ब्यूरो


Leave a comment