पिछले कई सालों से हरिद्वार और ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर ब्लॉक के करीब 50 गाँव को जोड़ने वाला कौड़िया-किमसार मोटर मार्ग के दिन अब फिरने वाले हैं।
आखिरकार मुख्यमंत्री हरीश रावत के काफी प्रयास के बाद राजाजी नेशनल पार्क ने इस सड़क के
डामरीकरण करने की सहमति दे दी है। इस सड़क के डामरीकरण के लिए लम्बे समय से प्रयासरत स्थानीय निवासी और पत्रकार मनजीत नेगी को दिल्ली में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ये जानकारी दी।
आज राजाजी नेशनल पार्क, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और राज्य और जनप्रतिनिधियों के बीच एक बैठक में ये फैसला लिया गया।
पिछले कुछ सप्ताह पहले लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क का काम शुरू किया लेकिन राजाजी नेशनल पार्क ने अचानक काम रोक दिया था। इस मामले में रेणू बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधि इस बैठक में मौजद थे।
ऋषिकेश से मात्र पांच किमी की दूरी पर स्थित राजाजी नेशनल पार्क के अन्दर से करीब 18 किलोमीटर सड़क गुजरती है।
कई दशकों के प्रयास के बाद ये सपना सच हो पाया है। कौड़िया-किमसार मोटर मार्ग से 50 से ज्यादा गाँव के हजारों लोगों का जीवन यापन जुड़ा है।
हिलमेल ब्यूरो


Leave a comment