Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जल्द बनेगा कौड़िया-किमसार मोटर मार्ग
उत्तराखंड न्यूज़

जल्द बनेगा कौड़िया-किमसार मोटर मार्ग

Dodiya Kimsar margपिछले कई सालों से हरिद्वार और ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर ब्लॉक के करीब 50 गाँव को जोड़ने वाला कौड़िया-किमसार मोटर मार्ग के दिन अब फिरने वाले हैं।

आखिरकार मुख्यमंत्री हरीश रावत के काफी प्रयास के बाद राजाजी नेशनल पार्क ने इस सड़क के 10750_730983140322651_2337213564216754822_nडामरीकरण करने की सहमति दे दी है। इस सड़क के डामरीकरण के लिए लम्बे समय से प्रयासरत स्थानीय निवासी और पत्रकार मनजीत नेगी को दिल्ली में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ये जानकारी दी।

आज राजाजी नेशनल पार्क, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और राज्य और जनप्रतिनिधियों के बीच एक बैठक में ये फैसला लिया गया।

CM Harish Rawat with Manjeet Negiपिछले कुछ सप्ताह पहले लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क का काम शुरू किया लेकिन राजाजी नेशनल पार्क ने अचानक काम रोक दिया था। इस मामले में रेणू बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधि इस बैठक में मौजद थे।

ऋषिकेश से मात्र पांच किमी की दूरी पर स्थित राजाजी नेशनल पार्क के अन्दर से करीब 18 किलोमीटर सड़क गुजरती है।

कई दशकों के प्रयास के बाद ये सपना सच हो पाया है। कौड़िया-किमसार मोटर मार्ग से 50 से ज्यादा गाँव के हजारों लोगों का जीवन यापन जुड़ा है।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...