Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून गुजरात से ऋषिकेश बस से आए सभी यात्रियों को कोरोना, उत्तराखंड में अब 100 से ज्यादा आने लगे मामले
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

गुजरात से ऋषिकेश बस से आए सभी यात्रियों को कोरोना, उत्तराखंड में अब 100 से ज्यादा आने लगे मामले

कोरोना को अब भी जो लोग यूं ही ले रहे हैं, उन्हें अलर्ट हो जाने की जरूरत है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 98,552 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 104 और नए मामले सामने आए। हालात कितने खराब है, इसी बात से समझ लीजिए कि गुजरात से 22 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश पहुंची बस के सभी यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बस को आए चार दिन बीत चुके हैं। सभी यात्रियों को मनिकीरेती ले जाया गया था। अब प्रोटोकॉल के तहत आगे कार्रवाई की जा रही है।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी एक दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वह कार्यभार संभालने के बाद पिछले 7-10 दिनों में कई बैठकों, नेताओं और संतों से मिले हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर कोविड टेस्ट की कार्रवाई कर रहा है।

Image

देशभर के आंकड़े भी अब बढ़ गए हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40,715 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,16,86,796 हो गई। 199 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,60,166 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,45,377 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,11,81,253 है।

Image

सीएम के पिछले 10 दिनों के कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल लोगों की लिस्ट बनी है। कई संत, नेता और अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता उनके संपर्क में आए थे। मुख्यमंत्री 11 मार्च को शाही स्नान के दौरान हरकी पैड़ी पहुंचे थे। 14 मार्च को ऋषिकुल में उन्होंने नेत्र कुंभ का शुभारंभ किया। वह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद से भी मिले थे। मुख्यमंत्री ने 20 मार्च को 120 करोड़ की कुंभ योजनाओं के लोकार्पण और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इसमें भी कई शीर्ष अधिकारियों और नेताओं ने बैठक की थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...