Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून गंगा स्वच्छता की शपथ दिला अनीता ममगाईं बोलीं, यह सिर्फ जलस्रोत नहीं, हमारी समृद्ध संस्कृति की वाहक
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

गंगा स्वच्छता की शपथ दिला अनीता ममगाईं बोलीं, यह सिर्फ जलस्रोत नहीं, हमारी समृद्ध संस्कृति की वाहक

नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ऋषिकेश में मायाकुंड स्थित केवलानंद चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महापौर अनीता ममगाईं ने शिरकत की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान स्वच्छता अभियान के साथ नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी किया गया था जिसमें कलाकारों ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से जबरदस्त छाप छोड़ी।

 

सोमवार को केवलानंद चौक पर नमामि गंगे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए महापौर ने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। हम सबको जलस्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। महापौर ममगाईं ने कहा कि दुनियाभर में जल संरक्षण के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि हमारे देश में भी गंगा की स्वच्छता एवं जल संरक्षण के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके लिए अधिक से अधिक व्यक्तियों को जागरूक कर अभियान से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक जलस्रोत ही नहीं बल्कि हमारी प्राचीन और समृद्ध संस्कृति की वाहक है। भारत में गंगा को देवी मानकर इसकी पूजा की जाती है। इसे साफ-सुथरा रखना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, जिला विकास अधिकारी/ परियोजना प्रबंधक स्वजल सुशील मोहन डोभाल, सामुदायिक विकास विशेषज्ञ श्रीमती मंजू जोशी, प्रवीण कुमार, तकनीकी सलाहकार स्वजल परियोजना देहरादून, पार्षद मनीष मनवाल, विजय लक्ष्मी, सफाई निरीक्षक धीरेन्द्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, सचिन रावत, प्रशांत कुकरेती, पर्यावरणविद विनोद जुगलान, जॉनी लाम्बा सहित नमामि गंगे के तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...