Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत को हो गया कोरोना, ट्वीट कर बोले- संपर्क में आने वाले अपनी जांच करवा लें
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत को हो गया कोरोना, ट्वीट कर बोले- संपर्क में आने वाले अपनी जांच करवा लें

कोरोना के मामले देशभर में बढ़ रहे हैं। आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया, ‘मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं। मैं सभी के कुशल स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

ट्विटर पर लोगों ने सीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। लोगों ने बाबा केदार और बद्री विशाल से उनके लिए प्रार्थना की है।

उत्तराखंड में कोरोना के नए मामलों की बात करें तो हर रोज 80-100 नए मरीज आ रहे हैं। ऐसे में लापरवाही खतरनाक साबित हो रही है। ऐसे हालात में हरिद्वार कुंभ का आयोजन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। जब से वैक्सीनेशन शुरू हुआ है, लोगों ने इसे हल्के में लेना शुरू कर दिया है।

महाकुंभ के लिए विशेष तैयारी

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने उत्‍तराखंड के दौरे से लौटै उच्‍चस्‍तरीय दल द्वारा व्‍यक्‍त चिंताओं और कुंभ मेले के दौरान कोविड-19 को फैलने से रोकने संबंधी कड़े उपायों की आवश्‍यकता को उजागर करते हुए उत्‍तराखंड के मुख्‍य सचिव को पत्र लिखा है। हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले के बारे में राज्‍य द्वारा किये गए चिकित्‍सा और जन स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी उपायों की समीक्षा करने के लिए एक उच्‍चस्‍तरीय केन्‍द्रीय दल ने हाल ही में उत्‍तराखंड का दौरा किया था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...