Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में फिर सामने आए कोरोना के 104 नए मामले, 3785 पहुंची संख्या
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में फिर सामने आए कोरोना के 104 नए मामले, 3785 पहुंची संख्या

राज्य में जिलेवार हॉटस्पॉट या कंटेनमेंट जोन की बात करें तो सबसे ज्यादा 59 ऐसे जोन हरिद्वार जिले में हैं। इसके अलावा देहरादून में 9, ऊधम सिंह नगर में 11, नैनीताल में दो  और उत्तराकाशी में चार कंटेनमेंट जोन हैं। 

उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बुधवार को दो गर्भवती, एसएसबी के पांच और आइटीबीपी के एक जवान समेत 104 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अलग-अलग जिलों से 81 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 3785 मामले आए हैं। अभी तक 2948 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 754 मरीजों का इलाज चल रहा है। 33 पॉजिटिव मरीज अन्य राज्यों का रुख कर चुके हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से अब तक 50 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट 77.89 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 2178 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 2074 मामलों में रिपोर्ट निगेटिव और 104 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 52 संक्रमित मिले हैं। इनमें 25 लोग ऐसे हैं जो पूर्व में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं।

Image

 

नैनीताल में भी 24 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 14 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं लगी है। सात लोग पूर्व में संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आए हैं। दो गर्भवती महिलाएं भी संक्रमण की चपेट में आई हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी में आठ लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें आईटीबीपी का एक जवान भी शामिल है। तीन की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं लग पाई है, जबकि अन्य लेह, केरल व अमरोहा से लौटे लोग हैं। पिथौरागढ़ में सात, ऊधम सिंह नगर में 6, हरिद्वार में 5 और पौड़ी और चंपावत में एक पॉजिटिव केस आया है।

Image

 

राज्य में जिलेवार हॉटस्पॉट या कंटेनमेंट जोन की बात करें तो सबसे ज्यादा 59 ऐसे जोन हरिद्वार जिले में हैं। इसके अलावा देहरादून में 9, ऊधम सिंह नगर में 11, नैनीताल में दो  और उत्तराकाशी में चार कंटेनमेंट जोन हैं।

Image

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...