Home देश-विदेश ट्विटर पर हैकरों का हमला, बिल गेट्स, ओबामा, एलेन मस्क समेत कई दिग्गजों के प्रोफाइल हैक
देश-विदेश

ट्विटर पर हैकरों का हमला, बिल गेट्स, ओबामा, एलेन मस्क समेत कई दिग्गजों के प्रोफाइल हैक

ट्विटर सपोर्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ट्विटर एकाउंट की सिक्योरिटी में घुसपैठ की गई है। इसकी जांच कर ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल ट्विटर की ओर से एकाउंट होल्डरों को अपना पासवर्ड रीसेट करने को कहा गया है।

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर को हैकरों के बड़े हमले का सामना करना पड़ा। अमेरिका के कई हाई प्रोफाइल ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए। इसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, टेसला के सीईओ एलन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स और एपल के कई और अहम अकाउंट शामिल हैं। ट्विटर हैंडल हैक करने के बाद इसपर एक खास तरह के मेसेज पोस्ट किया गया। देखने पर लग रहा था कि यह किसी तरह का क्रिप्टोकरंसी स्कैम है। हालांकि हैकर्स ने ये मेसेज थोड़ी देर बाद डिलीट भी कर दिए।

हैक करने वाले ने मेसेज में एक लिंक डाला जिसपर बिटकॉइन का लेनदेने किया जा सकता है। पोस्ट किया गया, ‘आप हमको 5000 बिट कॉइन देने वाले हैं।’ जानकारी के बाद वेबसाइट के डोमेन को कैंसल कर दिया गया। ऐमजॉन के को-फाउंडर जेफ बेजोस और बिल गेट्स के ट्विटर हैंडल हैक करके भी इसी तरह के पोस्ट किए गए।

 

बहरहाल, सुबह पांच बजे तक ट्विटर पर कोई नई पोस्ट नहीं की जा रही थी लेकिन अब यह फिर शुरू हो गया है। इससे पहले, ट्विटर सपोर्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ट्विटर एकाउंट की सिक्योरिटी में घुसपैठ की गई है। इसकी जांच कर ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्विटर की ओर से यूजर्स को अपना पासवर्ड रीसेट करने को कहा गया है।

https://twitter.com/TwitterSupport/status/1283518038445223936?s=20

https://twitter.com/TwitterSupport/status/1283541557656731648?s=20

हैकर्स ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की प्रोफाइल से लिखा गया, ‘कोविड 19 की वजह से मैं लोगों को बिटकॉइन डबल करके दे रहा हूं। यह सब सुरक्षित है।’ थोड़ी देर में ही इस तरह के ट्वीट कई कंपनियों के हैंडल से भी होने लगे। एपल, ऊबर और कई और कंपनियों के एकाउंट से भी बिटकॉइन स्कैम की कोशिश की गई। इस घटना के बाद ट्विटर में डाटा प्राइवेसी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...