कोरोना काल में उत्तराखंड के कामगारों के लिए गुड न्यूज, जल्द मिलेगी रोजगार की डबल गारंटी

कोरोना काल में उत्तराखंड के कामगारों के लिए गुड न्यूज, जल्द मिलेगी रोजगार की डबल गारंटी

उत्तराखंड में मनरेगा में काम करने वाले या काम की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। शहरों से गांव लौटे लोगों के लिए यह राहत की बात है कि गांव में रहते हुए अब उन्हें रोजगार की डबल गारंटी मिल सकती है। आइए विस्तार से समझते हैं कि उत्तराखंड सरकार की पूरी योजना क्या है….

कोरोना काल में लोगों की जान बचने के साथ उनकी रोजी-रोटी का मसला सबसे अहम है। बड़ी संख्या में अकुशल श्रमिकों की नौकरियां गई हैं और मजबूरन लोगों को उत्तराखंड के अपने गांव लौटना पड़ा है। ऐसे में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून यानी मनरेगा ने उन्हें बड़ा सहारा दिया है। इसके तहत उन्हें न सिर्फ 100 दिनों के रोजगार की गारंटी मिली है बल्कि ऐसे मुश्किल वक्त में उनके लिए दो जून की रोटी कमाना आसान हुआ है। अब ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर है।

जी हां, मनरेगा में काम करने वालों को अब 100 नहीं बल्कि डबल यानी 200 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलने वाली है। त्रिवेंद्र सरकार ने इस दिशा में प्रयास तेज कर दिया है। बताया जाता है कि इस बाबत प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। साथ ही प्रदेश सरकार ने मांग की है कि मनरेगा में खेती-किसानी को भी शामिल किया जाए, जिससे रोजगार की संभावनाओं को व्यापक किया जा सके।

सुनिए, उत्तराखंड लौटे प्रवासियों से क्या कह रहे गायक सोनू निगम

आपको बता दें कि उत्तराखंड में इस समय मनरेगा के तहत 100 दिनों तक काम उपलब्ध कराने की गारंटी दी जाती है। हालांकि इसे बढ़ाकर 200 दिन करने की मांग हो रही है। कोरोना काल में ही देखें तो पिछले महीनों में मनरेगा के तहत रोजगार पाने वालों की संख्या सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश में बढ़ी है। प्रदेश की बात करें तो यहां 5 लाख से ज्यादा लोग मनरेगा के तहत काम कर रहे हैं। पिछले साल जुलाई महीने की ही तुलना करें तो इस साल करीब एक लाख से अधिक श्रमिक इस योजना से जुड़े हैं।

इस समय करीब 5.10 लाख श्रमिक इस योजना से जुड़ चुके हैं। लॉकडाउन के कारण इस साल 20 अप्रैल से मनरेगा के तहत काम शुरू हो गए थे। इस बार करीब 36 हजार नए श्रमिक मनरेगा से जुड़े हैं। इसमें से अधिकतर वे लोग हैं, जो शहरों से गांवों में लौटे हैं।

उत्तराखंड में मनरेगा के पूरे काम को समझने के लिए यहां क्लिक करें

खास बात यह है कि मनरेगा के तहत प्रदेश में कुल वर्कफोर्स में से करीब 50 प्रतिशत महिलाएं हैं। अब न्यूनतम 100 दिन का रोजगार होने पर विभिन्न योजनाओं का विस्तार भी सरकार को करना होगा ताकि कम से कम 6 महीने तक लोगों को काम मिलता रहे।

पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2015-16 में 7.51 लाख लोगों को रोजगार दिया गया। साल 2016-17 में 7.95 लाख, साल 2017-18 में 7.35 लाख, साल 2018-19 में 4.45 लाख और इस साल 2019-20 में जुलाई तक ही 5.10 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this